नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए लगाया कि देश में उज्ज्वला योजना के नाम पर जनता से धोखा किया गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी चालाकी से जनता से सब्सिडी छुड़वाई, फ़िर सिलेंडर के दामों में आग लगाई|” आज एक घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹1053 कर दी है। नतीजा - आज लाखों-करोड़ों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर हैं।
‘उज्ज्वला योजना के नाम पर जनता से धोखा हैं|”
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बड़े-बड़े पोस्टर, टीवी-रेडियो-अख़बार में विज्ञापन और भव्य उद्घाटन, 10 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री द्वारा उज्ज्वला 2.0 का लॉन्च किया गया था, उज्ज्वला योजना की असलियत: 4.13 करोड़ लाभार्थियों ने एक बार भी सिलेंडर नहीं भराया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘बड़ी चालाकी से भाजपा सरकार ने जनता से सब्सिडी छुड़वाई, फ़िर सिलेंडर के दामों में आग लगाई और आज एक घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹1053 कर दी है। नतीजा - आज लाखों-करोड़ों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर हैं।
प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘आप सोच कर देखिए, जो हज़ारों-करोड़ रूपए सरकार ने अपने प्रचार और नकली छवि बनाने पर फूंक दिए, उन पैसों से जनता के लिए कितना कुछ किया जा सकता था। आज सब्सिडी के नाम पर लोगों के खाते में 1, 2 और 4 रूपए भेजे जा रहे हैं, जो बहुत ही शर्मनाक है। महंगाई और बेरोज़गारी अपने चरम पर है, जिसके कारण आज लाखों लोग, एक बार भी सिलेंडर भरवाने की स्थिति में नहीं है।
अपनी एक रैली में, चूल्हे पर खाना बनाने वाली मांओं के लिए प्रधानमंत्री जी कुछ ज़्यादा भावुक हो गए थे, लेकिन आज सिर्फ़ एक वर्ष (2021-22) में ही 3.59 करोड़ लोगों को चूल्हा फूंकने पर मजबूर कर दिया है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘महंगाई और बेरोज़गारी ने आम जनता का जीवन इतना कठिन बना दिया है कि लोग जैसे-तैसे गुज़र-बसर करने पर मजबूर हैं। प्रधानमंत्री के पास अपनी बनायी इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं है, ऊपर से अगर हम उनसे सवाल पूछ लें तो वो नाराज़ हो जाते हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘लेकिन प्रधानमंत्री चाहे सवालों से जितना भी भागें, इस बात पर गंभीरता से विचार करना पड़ेगा कि जनता तकलीफ में है और प्रधानमंत्री अपनी दुनिया में लीन हैं, ये बेहद चिंताजनक बात है।