नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUET-UG) लगातार दूसरे दिन 50 केंद्रों पर स्थगित किए जाने को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि,‘‘ आज जो इन CUET के छात्रों के साथ हो रहा है, वो आज देश के हर युवा की कहानी है। श्री गांधी ने कहा कि,‘‘4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
राहुल गांधी ने कहा,‘‘ ‘‘अमृतकाल’ की नयी एजुकेशन पॉलिसीः
Exam से पहले ‘परीक्षा पर चर्चा’
Exam के वक्त ‘No पर्चा, No चर्चा’
Exam के बाद अंधकार में भविष्य
जो CUET के छात्रों के साथ हो रहा है, वो आज देश के हर युवा की कहानी है।
4 लोगों की तानाशाही देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।