नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला हैं| राहुल गांधी ने कहा,' प्रश्न न पूछो ‘फ़क़ीर’ से, कैमरा पर बाँटे ज्ञान। जुमलों से भरा झोला लेकर, लूटे हिंदुस्तान॥
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी सांसदों ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ गुरुवार को संसद के निकट धरना दिया| इसके बाद राहुल गांधी ने भारत में पेट्रोल-डीजल कीमतों की पड़ोसी देशों से तुलना की|
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, Petrol Rate in Indian Rupees (₹)
पाकिस्तान: 62.38
श्रीलंका: 72.96
बांग्लादेश: 78.53
भूटान: 86.28
नेपाल: 97.05
भारत: 101.81
प्रश्न न पूछो ‘फ़क़ीर’ से, कैमरा पर बाँटे ज्ञान।
जुमलों से भरा झोला लेकर, लूटे हिंदुस्तान॥
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा|