मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता” , वे और मोर्चाबंदी कर लें लेकिन सत्य की मोर्चाबंदी नही की जा सकती: राहुल गांधी का PM मोदी पर वार

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर उन्हें और अन्य विपक्षी आवाजों को चुप कराने की साजिश रच रहे ह…

“सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता” , वे और मोर्चाबंदी कर लें लेकिन सत्य की मोर्चाबंदी नही की जा सकती: राहुल गांधी का PM मोदी पर वार
“सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता” , वे और मोर्चाबंदी कर लें लेकिन सत्य की मोर्चाबंदी नही की जा सकती: राहुल गांधी का PM मोदी पर वार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर उन्हें और अन्य विपक्षी आवाजों को चुप कराने की साजिश रच रहे हैं| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘सच्चाई को बैरिकेड नहीं किया जा सकता| कर लें जो करना है, मैं प्रधानमंत्री से नहीं डरता, मैं हमेशा देश हित में काम करता रहूंगा।  सुन लो और समझ लो!



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद पहुंचने के बाद कहा, ''मैं मोदी से बिल्कुल भी नहीं डरता। वे और मोर्चाबंदी कर सकते हैं लेकिन सत्य की मोर्चाबंदी नही की जा सकती है।



प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को सील करने और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय के बाहर अतिरिक्‍त पुलिस बल तैनात करने के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘"पूरा मामला डराने-धमकाने का है| नरेंद्र मोदी और अमित शाह को लगता है कि थोड़े दबाव से हम चुप हो जाएंगे| लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे| नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कुछ भी लोकतंत्र के खिलाफ करना है कर लें|



राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। उनको जो करना है, कर लें- कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। देश की रक्षा करने, लोकतंत्र की रक्षा करने, देश में भाईचारे को कायम रखने का काम मैं करता रहूंगा। हम डरते नहीं हैं| श्री गांधी ने कहा, ‘‘वह हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। वह सोचते हैं कि हम पर थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा लेंगे लेकिन हम चुप नहीं होने वाले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जो कर रहे हैं वह लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है हम उसके ख़िलाफ़ खड़े रहेंगे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।