नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘काला जादू’ वाले बयान पर कांग्रेस ने करारा पलटवार किया है| महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस ने कहा, "देश चाहता है कि प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं पर बात करें लेकिन 'जुमला जीवी' कुछ भी बोलते रहते हैं। कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने कहा,''काले टोपी वाले RSS तो इतने सालों से जादू टोना करके देश वासी को बेवक़ूफ़ बनाने के निरंतर प्रयास कर कर रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुरुवार को पलटवार करते हुए कहा कि, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, मोदी जी|
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि, प्रधानमंत्री को महंगाई नहीं दिखती? बेरोज़गारी नहीं दिखती? अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए, ‘काला जादू’ जैसी अंधविश्वासी बातें करके पीएम पद की गरिमा को गिराना और देश को भटकाना बंद कीजिए, प्रधानमंत्री जी। जनता के मुद्दों पर जवाब तो देना ही पड़ेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा,''5 अगस्त को मंहगाई के खिलाफ़ कॉंग्रेस पार्टी का प्रदर्शन इतना असरदार था कि भाजपा अभी भी उससे उबर नहीं पा रही है। मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री जी ने इस तरह का बयान देकर मंहगाई के विरुद्ध हमारे प्रदर्शन की सफलता पर मुहर लगाई है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "ये काला धन लाने के लिए तो कुछ कर नहीं पाए, अब काले कपड़ों को लेकर बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। देश चाहता है कि प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं पर बात करें लेकिन 'जुमला जीवी' कुछ भी बोलते रहते हैं।
कांग्रेस की 17 अगस्त से देशभर में “महंगाई चौपाल”, 28 अगस्त को दिल्ली में “महंगाई पे हल्ला बोल” रैली
बता दें कि, महंगाई, बेरोज़गारी और खाद्य पदार्थों पर लगी GST के को लेकर सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर किए गए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा,'' हमने 5 अगस्त को देखा है कि कैसे काले जादू को फैलाने का प्रयास किया गया। ये लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनकर, उनकी निराशा-हताशा का काल समाप्त हो जाएगा| लेकिन उन्हें पता नहीं है कि वो कितनी ही झाड़-फूंक कर लें, कितना ही काला जादू कर लें, अंधविश्वास कर लें, जनता का विश्वास अब उन पर दोबारा कभी नहीं बन पाएगा|