नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता शरद यादव से उनके आवास पर मुलाकत की| इस मुलाकात के बाद शरद यादव ने कहा,''राहुल गांधी को कांग्रेस को लीड करना चाहिए |शरद यादव ने कहा, "कांग्रेस को पिछड़े और कमजोर वर्गों को साथ लाना चाहिए, जो पहले कांग्रेस के साथ था| मैं चाहता हूं कि राहुल जी कांग्रेस के अध्यक्ष बनें और नेतृत्व प्रदान करें|
जब शरद यादव से राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "क्यों नहीं? अगर कोई चौबीसों घंटे कांग्रेस चलाता है, तो वह राहुल गांधी हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। तभी कुछ बड़ा किया जा सकता है।" इसपर राहुल गांधी बोलते हैं, "हम इसके बारे में देखेंगे।"
राहुल गांधी ने कहा, ''शरद यादव बीमार पड़ गए थे। वह लंबे समय से ठीक नहीं चल रहे थे। मैं बहुत खुश हूं कि वह अब फिट हैं। आप देख सकते हैं कि वह मुस्कुरा रहे हैं। मुझे यह जानकर अच्छा लगा। उन्होंने मुझे राजनीति के बारे में बहुत कुछ सिखाया है।''
राहुल गांधी ने कहा,''उन्होंने (शरद यादव) आज जो कहा, उससे मैं सहमत हूं कि देश बहुत खराब स्थिति में है। नफरत फैलाई जा रही है और देश को बांटा जा रहा है। हमें देश को एक साथ लाना है और एक बार उस भाईचारे की राह पर चलना है जो हमारे इतिहास का हिस्सा रहा है|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,' भारत के मौज़ूदा आर्थिक हालात के संदर्भ में आने वाला वक़्त कैसा होगा इसका आप अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते हैं। जो आने वाला है, वह आप ने अपनी ज़िंदगी में देखा भी नहीं होगा। इस देश को रोज़गार देने वाली रीढ़ की हड्डी(SSI यूनिट) वह टूट गई है| इस देश को रोज़गार देने वाली रीढ़ की हड्डी (SSI यूनिट) वह टूट गई है| इन्होंने जो यह रीढ़ की हड्डी तोड़ी है, इसका नतीज़ा अगले 2-4 साल के अंदर आएगा और वह नतीज़ा बहुत भयंकर होगा|
मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए,'राहुल गांधी ने कहा,''अर्थशास्त्री और नौकरशाह दूसरे देशों को देखकर अपनी योजना बनाते हैं। पीएम कहते हैं हमें उनके जैसा बनना है। ऐसा नहीं किया जा सकता। सबसे पहले, हमें यह महसूस करना होगा कि हम कौन हैं और यहां क्या हो रहा है। उन्होंने कमर तोड़ दी है, अगले 3-4 साल में भयानक परिणाम आएंगे|
राहुल गांधी ने कहा,''पिछले 3-4 सालों में मीडिया, संस्थाओं, बीजेपी नेताओं, आरएसएस ने सच छुपाया है. धीरे धीरे सच सामने आएगा| श्रीलंका में यही हो रहा है| वहां सच्चाई सामने आई। भारत में सच सामने आएगा|
राहुल गांधी ने 'भारत को बांटा गया है। भारत पहले एक देश हुआ करता था। अब इसमें अलग-अलग देश बना दिए गए हैं और सबको एक दूसरे से लड़ाया जा रहा है। जब यह दर्द आएगा तो हिंसा आएगी। अभी मत मानो मेरी बात। 2-3 साल रुक जाओ, फिर देख लेना| देश की एजेंसियों को नियंत्रित किया जा रहा है|
चीन मुद्दे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'''जैसे रूस, यूक्रेन को कह रहा है कि डोनबास और लुहांस्क आपका नहीं है। उसी तरह से चीन भारत को कह रहा है कि लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश आपका नहीं है। इसलिए उन्होंने अपने फौज वहां बैठा रखी है। जो मॉडल वहां लागू हुआ है, वह यहां भी किया जा सकता है| राहुल गांधी ने आगे कहा,''मगर सरकार सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही है। अगर सरकार ने सच्चाई को स्वीकार नहीं किया और तैयारियां नहीं की, तो जब मामला खराब होगा, तो आप जवाब नहीं दे पाओगे|