तुमकुरु: कर्नाटक के तुमकुरु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, “नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र विरोधी कार्य है और हम ऐसे लोगों के खिलाफ लड़ेंगे| गांधी ने कहा कि” मेरा मानना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाला व्यक्ति कौन है| इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस समुदाय से आते हैं| नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र-विरोधी कार्य है और हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ेगे जो नफरत फैलाएगा|
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, “'कांग्रेस पार्टी नफरत फैलाने वालों के खिलाफ लड़ने में विश्वास करती है। गांधी ने कहा कि, “'इससे फर्क नहीं पड़ता कि नफरत फैलाने वाले व्यक्ति कौन हैं और किस समुदाय से आते हैं। नफरत और हिंसा फैलाना एक राष्ट्र-विरोधी कार्य है और हम हर उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ेगे जो नफरत फैलाएगा|
देश में अखंडता और एकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमारा संविधान कहता है कि भारत राज्यों का एक संघ है। इसका मतलब है कि हमारी सभी भाषाओं, राज्यों और परंपराओं में समान रूप से महत्वपूर्ण स्थान है। यही हमारे देश की प्रकृति है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, “ यह कांग्रेस पार्टी के नेता थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई की, जिन्होंने जेल में कई साल बिताया। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, उन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए अपनी जान दे दी| मेरी समझ के मुताबिक RSS अंग्रेजों की मदद करते थे और सावरकर को अंग्रेजों से वजीफा मिल रहा था। ये ऐतिहासिक तथ्य है... स्वतंत्रता संग्राम में कहीं भी भाजपा नहीं दिखेगी|