नई दिल्ली: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अगले 1.5 साल में मिशन मोड में 10 लाख भर्तियां करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए निर्देश पर तंज कसा है| पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 8 साल पहले, हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरियों का 'महा जुमला' देने वाले मोदी जी ने आज एक बार फ़िर युवाओं को अगले 1.5 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियों का झांसा दिया है।
राहुल गांधी ने कहा कि,''8 साल पहले, हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरियों का 'महा जुमला' देने वाले मोदी जी ने आज एक बार फ़िर युवाओं को अगले 1.5 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियों का झांसा दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि जब 60 लाख सरकारी पद खाली हैं तो 10 लाख नौकरियों की बात करके किसको भ्रमित कर रहे हैं, मोदी जी?
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि,''प्रधानमंत्री जी नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर 'News' बनाने में एक्सपर्ट हैं।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया-जैसे 8 साल पहले युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियों का झांसा दिया था, वैसे ही अब 10 लाख सरकारी नौकरियों की बारी है। ये जुमलों की नहीं, 'महा जुमलों' की सरकार है। प्रधानमंत्री जी नौकरियां बनाने में नहीं, नौकरियों पर 'News' बनाने में एक्सपर्ट हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ‘‘, देश में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी है और मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा किया था यानि 8 साल में 16 करोड़ रोज़गार देने थे लेकिन अब मोदी जी कह रहे हैं कि 2024 तक केवल 10 लाख नौकरियां देंगे। तो 16 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ?|
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,'वादा था 2 करोड़ नौकरी हर साल देने का, 8 साल में देनी थी 16 करोड़ नौकरियाँ । अब कह रहे हैं साल 2024 तक केवल 10 लाख नौकरी देंगे। 60 लाख पद तो केवल सरकारों में ख़ाली पड़े हैं, 30 लाख पद केंद्रीय सरकार में ख़ाली पड़े हैं। जुमलेबाज़ी कब तक?
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,''वादा था हर साल 2 करोड़ - मतलब अभी तक 16 करोड़ रोज़गार बनाने का पर आज बोला गया अगले 1.5 साल में 10 लाख नौकरियाँ बनेंगी। जुमला मास्टरस्ट्रोक की भी हद होती है! प्रभु इस अवधि में तो 19 करोड़ नौकरियाँ बननी थीं, पर मात्र 10 लाख ही क्यों बनेंगी?