नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई खाद्य वस्तुओं को माल एवं सेवा कर (GST) के दायरे में लाए जाने को लेकर मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर ‘वसूली सरकार’ होने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महंगाई के मुद्दे पर जनता के समक्ष जवाब देना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ अबकी बार, ‘वसूली’ सरकार? ,,/अब से दूध, दही, मक्खन, चावल, दाल, ब्रेड जैसे पैक्ड उत्पादों पर जनता से 5% GST वसूला जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ रोज़मर्रा की खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई, सिलेंडर ₹1053 का हो गया लेकिन सरकार तो यही कहती है 'सब चंगा सी'। मतलब, ये महंगाई जनता की समस्या है, सरकार की नहीं।
जब ‘राहत’ देने का वक्त था, तब हम ‘आहत’ कर रहे हैं: वरुण गांधी
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,, ‘‘जब प्रधानमंत्री विपक्ष में थे, तब उन्होंने महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था, लेकिन आज उन्होंने जनता को समस्याओं के गहरे दलदल में धकेल दिया है, जिसमें ल???ग रोज़ धंसते जा रहे हैं। आपकी इस बेबसी पर प्रधानमंत्री मौन हैं, खुश हैं और झूठ पर झूठ बोल रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सरकार द्वारा आप पर किए जा रहे हर अत्याचार के खिलाफ़ मैं और पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। इस मुद्दे को हम सदन में ज़ोर-शोर से उठाएंगे। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री चाहे जितने शब्दों को 'असंसदीय' बता कर हमें चुप कराने की कोशिश कर लें, जवाब तो उन्हें देना ही पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: चीन के साथ PM की DDLJ नीति
राहुल गांधी ने कहा, ‘रुपया पहुंचा 80 पार
गैस वाला मांगे ₹ हज़ार
जून में 1.3 करोड़ बेरोज़गार
अनाज पर भी GST का भार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जनता के मुद्दे उठाने से हमें कोई रोक नहीं सकता, सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा। संसद में चर्चा और सवालों से भागना सबसे 'असंसदीय' है, प्रधानमंत्री जी।
यह भी पढ़ें: “डाटा से डरते हैं PM, पोल जो खुल जाएगी”