नई दिल्ली: कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली: कांग्रेस की महंगाई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में रविवार को 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली हो रही है | इस रैली में बेरोजगारी और वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा जा रहा है| रैली में कुछ डिग्रीधारक युवक रास्ते पर पकोड़ा तलकर केंद्र सरकार और महंगाई का विरोध कर रहे हैं।
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली से पहले राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधा| राहुल गांधी ने कहा कि,"राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त प्रजा महंगाई से त्रस्त आज, लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है. इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं. हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा|
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा,''राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त
प्रजा महंगाई से त्रस्त
आज, लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं।
हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।
#महंगाई_पर_हल्ला_बोल_रैली
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की रैली से पहले पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि रैली का फोकस महंगाई और आर्थिक असमानता पर है।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि, “आम जनता महंगाई से परेशान है। लोगों के लिए परिवार पालना मुश्किल हो गया है। आम लोग अपनी जरूरतों की चीज नहीं खरीद पा रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार को जनता की तकलीफ नहीं दिखती। प्रधानमंत्री जी, आप अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकते। जनता की तकलीफ सुननी पड़ेगी #महंगाई_पर_हल्ला_बोल_रैली