नई दिल्ली: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद राजस्थान कांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सचिन पायलट ने कहा,“ सोनिया गांधी जी से हमने बात की है। उन्होंने हमारी सारी बातों को सुना। हम सब चाहते हैं कि 2023 का विधानसभा चुनाव हम मिलकर लड़े। हमें यकीन है कि हम दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। मेरी पहली प्राथमिकता राजस्थान है|
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज दोपहर को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की है। अशोक गहलोत के हाथ से कांग्रेस अध्यक्ष का पद जा चुका है। लेकिन, अब राजस्थान मुख्यमंत्री पर भी संशय बना हुआ है।अशोक गहलोत के राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहेगें या नहीं ..2 दिन में कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा| अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे|
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री पर दो दिन में फैसला लिया जाएगा। अशोक गहलोत के राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहने पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा,“उस पर 1-2 दिन में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी फैसला लेंगी|
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा था,“ मैं कोच्चि में राहुल गांधी से मिला और उनसे कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने का अनुरोध किया। जब उन्होंने स्वीकार नहीं किया तो मैंने कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा लेकिन अब उस घटना (राजस्थान राजनीतिक संकट) के बाद मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है|