मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनाथ सिंह ने सहयोगी JDU और नवीन पटनायक से की बात, खड़गे- ममता बनर्जी और अखिलेश को भी लगाया फोन

नई दिल्ली: Presidential Election: 8 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने JD(U) नेता नीतीश कुमार और BJD के नवीन पटनायक से बात की है| भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने राष्ट्रप…

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनाथ सिंह ने सहयोगी JDU और नवीन पटनायक से की बात, खड़गे- ममता बनर्जी और अखिलेश को भी लगाया फोन
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर राजनाथ सिंह ने सहयोगी JDU और नवीन पटनायक से की बात, खड़गे- ममता बनर्जी और अखिलेश को भी लगाया फोन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Presidential Election:  8 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने JD(U) नेता नीतीश कुमार और BJD के नवीन पटनायक से बात की है| भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की सहमति पर एनडीए के सहयोगी JD(U) से बात की है। राजनाथ सिंह ने BJD के नवीन पटनायक से भी बात की है|



सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से भी संपर्क साधा है| शरद पवार और मायावती से भी बात की है|



वही,इससे पहले  8 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नई दिल्ली में 17 विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक की है| बैठक में विपक्षी नेताओं ने आगामी राष्ट्रपति चुनावों में एक आम उम्मीदवार को मैदान में उतारने का संकल्प लिया। विपक्षी नेताओं ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी और शरद पवार से राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के संबंध में दलों से चर्चा करने का अनुरोध किया।



NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा,'';मैं दिल्ली में हुई बैठक में भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के लिए एक उम्मीदवार के रूप में मेरा नाम सुझाने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं की सराहना करता हूं। हालांकि मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने अपनी उम्मीदवारी के प्रस्ताव को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार कर दिया है|


सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव में एक आम उम्मीदवार को उतारने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया है। उम्मीदवार जो वास्तव में संविधान के संरक्षक के रूप में काम कर सकता है और मोदी सरकार को भारतीय लोकतंत्र और भारत के सामाजिक ताने-बाने को और नुकसान पहुंचाने से रोक सकता है|



ममता बनर्जी ने कहा,''आज यहां कई पार्टियां थीं। हमने तय किया है कि हम केवल एक आम सहमति वाले उम्मीदवार को चुनेंगे। हर कोई इस उम्मीदवार को हमारा समर्थन देगा। हम दूसरों से सलाह मशविरा करेंगे। यह एक अच्छी शुरुआत है। हम कई महीनों के बाद एक साथ बैठे और हम इसे फिर से करेंगे|



24 जुलाई को खत्म हो रहा है राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल

राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। 29 जून नामांकन की आखिरी तारीख होगी। वहीं 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे।  21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे, जो जुलाई की 25 तारीख तक अपना पदभार ग्रहण कर सकेंगे।देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।