मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लोकतंत्र केवल एक संरचना नहीं, बल्कि यह एक आत्‍मा भी है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: लोकतंत्र के लिए दूसरे शिखर सम्मेलन के नेता-स्तरीय पूर्ण अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “लोकतंत्र केवल एक संरचना नहीं है, बल्कि यह एक आत्‍मा भी है। यह इस मत पर आधारित है कि…

लोकतंत्र केवल एक संरचना नहीं, बल्कि यह एक आत्‍मा भी है: प्रधानमंत्री मोदी
लोकतंत्र केवल एक संरचना नहीं, बल्कि यह एक आत्‍मा भी है: प्रधानमंत्री मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: लोकतंत्र के लिए दूसरे शिखर सम्मेलन के नेता-स्तरीय पूर्ण अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “लोकतंत्र केवल एक संरचना नहीं है, बल्कि यह एक आत्‍मा भी है। यह इस मत पर आधारित है कि प्रत्‍येक मनुष्‍य की आवश्‍यकताएं और आकांक्षाएं समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, भारत में हमारा मार्गदर्शक दर्शन "सबका साथ, सबका विकास" है, जिसका अर्थ है 'समावेशी विकास के लिए मिलकर प्रयास करना'.


प्रधानमंत्री ने कहा, “चाहे जीवन शैली में परिवर्तन के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से लड़ने का हमारा प्रयास हो, वितरित भंडारण के माध्यम से जल संरक्षण करना हो या सभी को स्वच्छ रसोई ईंधन देना हो, हर पहल भारत के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से संचालित होती है।


कोविड-19 के दौरान, भारत की प्रतिक्रिया लोक-प्रेरित थी। उन्‍होंने ही मेड इन इंडिया टीकों की दो बिलियन से अधिक खुराक देना संभव बनाया। हमारी ''वैक्सीन मैत्री'' पहल ने विश्‍व के साथ लाखों टीकें साझा किए। 


यह 'वसुधैव कुटुम्बकम' - एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की लोकतांत्रिक भावना से भी निर्देशित था।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “लोकतंत्र के गुणों के बारे में कहने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मैं केवल इतना कहना चाहता हूं : भारत अनेक वैश्विक चुनौतियों के बावजूद आज सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। यह अपने आप में विश्‍व में लोकतंत्र के लिए सबसे अच्छी सूचना है। यह स्‍वयं कहती है कि लोकतंत्र काम कर सकता है।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।