मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“सब ग़ुलाम बनकर बैठे हैं”: शिंदे गुट को ‘शिवसेना’ का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले को संजय राउत ने 'बताया 'लोकतंत्र की हत्या'

नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने एकनाथ शिंदे की टीम को असली शिवसेना ('Shiv Sena' and 'Bow and Arrow') के रूप में मान्यता दे दी है| उद्धव ठाकरे गुट को एक बड़ा झटका देते हुए, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को…

“सब ग़ुलाम बनकर बैठे हैं”: शिंदे गुट को ‘शिवसेना’ का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले को संजय राउत ने 'बताया 'लोकतंत्र की हत्या'
“सब ग़ुलाम बनकर बैठे हैं”: शिंदे गुट को ‘शिवसेना’ का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले को संजय राउत ने 'बताया 'लोकतंत्र की हत्या' | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  भारत निर्वाचन आयोग ने एकनाथ शिंदे की टीम को असली शिवसेना ('Shiv Sena' and 'Bow and Arrow') के रूप में मान्यता दे दी है|  उद्धव ठाकरे गुट को एक बड़ा झटका देते हुए, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आदेश दिया कि ‘शिवसेना’ का नाम और पार्टी का प्रतीक ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास ही रहेगा| उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने चुनाव आयोग के फैसले को ''लोकतंत्र की हत्या'' बताया है| राउत ने कहा,''सब ग़ुलाम बनकर बैठे हैं, ये लोकतंत्र की हत्या है|



चुनाव आयोग के फैसले पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि,''इस सरकार ने करोड़ो रुपये पानी की तरह बहाया है वो पानी कहां तक पहुंचा है ये दिख रहा है। हमें फिक्र करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि जनता हमारे साथ है। हम नया चिह्न लेकर जाएंगे और फिर एक बार यही शिवसेना खड़ी करके दिखाएंगे| राउत ने कहा,''देश में लोकतंत्र बचा ही नहीं है। सब ग़ुलाम बनकर बैठे हैं, ये लोकतंत्र की हत्या है|



ठाकरे को बड़ा झटका: शिंदे गुट के पास रहेगा 'शिवसेना' पार्टी का नाम, 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह; EC का आदेश 


चुनाव आयोग ने आज शुक्रवार को आदेश दिया कि पार्टी का नाम शिवसेना और पार्टी का प्रतीक धनुष और तीर एकनाथ शिंदे गुट द्वारा रखा जाएगा। गौरतलब है कि, शिवसेना के दोनों गुट (एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे) पिछले साल उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे (वर्तमान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री) के विद्रोह के बाद से पार्टी के धनुष और तीर के निशान के लिए लड़ रहे थे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।