नई दिल्ली : 'कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए अब सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा| अगले 3 दिन में नोटिफिकेशन निकालेगी सरकार| केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कार में सवार सभी लोगों को सीट बेल्ट लगाना जरूरी होगा| केंद्रीय मंत्री गडकरी ने एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कही है|
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि,''कार ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठने वाले को सीट ??ेल्ट तो लगाना ही है| इसके साथ ही यदि कार में पीछे वाली सीट पर बैठने वाले अगर सीट बेल्ट नही लगाएंगे तो उन्हें जुर्माना भरना होगा|
गडकरी ने कहा कि,''अगले तीन दिनों में केंद्र सरकार के परिवहन मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी होगा| ये सभी कारों के लिए नियम लागू किया जाएगा| इसे राज्य सरकारों को लागू कराना होगा|
यह भी पढ़ें: गुजरात ड्रग का 'हब' बन गया, अहमदाबाद में बीजेपी पर जमकर बरसे राहुल गांधी
यह भी पढ़ें: भारत और बांग्लादेश के बीच कई एमओयू पर हुए हस्ताक्षर