गेहूं के दूसरे चरण की बिक्री 15 फरवरी को ई-नीलामी के माध्यम से शुरू होगी
नई दिल्ली: गेहूं के दूसरे चरण की विक्रय बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से 15 फरवरी बुधवार, 2023 को पूरे देश में शुरू की जाएगी। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 1 और 2 फरवरी को आयोजित हुई पहली ई-नीलामी के सभी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गेहूं के दूसरे चरण की बिक्री 15 फरवरी को ई-नीलामी के माध्यम से शुरू होगी | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: गेहूं के दूसरे चरण की विक्रय बिक्री ई-नीलामी के माध्यम से 15 फरवरी बुधवार, 2023 को पूरे देश में शुरू की जाएगी। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने 1 और 2 फरवरी को आयोजित हुई पहली ई-नीलामी के सभी बोलीदाताओं को निर्देश जारी कर कहा है कि वे आवश्यक मूल्य का भुगतान कर दें और देश भर में संबंधित डिपो से अपना स्टॉक तुरंत उठा लें।
निर्देश के अनुसार कीमतों को और अधिक नियंत्रित करने के उद्देश्य से भंडार वाले गेहूं को संबंधित बाजारों में उपलब्ध कराना आवश्यक है। ई-नीलामी में बिकने वाले गेहूं का स्टॉक उठा लेने तथा बाजार में आटा उपलब्ध कराने के बाद इनकी कीमतों में और गिरावट आना निश्चित है।
देश में गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए मंत्रियों के समूह द्वारा की गई सिफारिश के अनुसार, भारतीय खाद्य निगम ने 1 और 2 फरवरी 2023 को ई-नीलामी में ओपन मार्केट सेल स्कीम (घरेलू) के तहत विभिन्न उपायों के माध्यम से केंद्रीय पूल स्टॉक में से गेहूं के लिए निर्धारित 25 लाख मीट्रिक टन गेहूं भंडार से 22 लाख मीट्रिक टन उपलब्ध कराने की पेशकश की थी।
ई-नीलामी के पहले सप्ताह में 1150 से अधिक बोली लगाने वाले लोग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आगे आए और पूरे देश में 9.2 लाख मीट्रिक टन की कुल गेहूं की मात्रा उपलब्ध कराई गई।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।