मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दिल्ली पुलिस के धक्के से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पसली में फ्रैक्चर, पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी के सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को में पार्टी के विरोध के दौरान आज पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद उनकी बाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया| कांग्रेस ने कहा, ‘‘ कांग्…

दिल्ली पुलिस के धक्के से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पसली में फ्रैक्चर, पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी के सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर
दिल्ली पुलिस के धक्के से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की पसली में फ्रैक्चर, पार्टी सांसद प्रमोद तिवारी के सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को  में पार्टी के विरोध के दौरान आज पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद उनकी बाईं पसली में फ्रैक्चर हो गया| कांग्रेस ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के नेताओं पर जानलेवा हमला किया गया| कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर जानलेवा हमला बोला गया| सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर हमला हुआ| कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया| सांसद प्रमोद तिवारी को सड़क पर फेंका गया। प्रमोद तिवारी के सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है। 



इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर बताया कि "डॉक्टरों ने कहा है कि अगर हेयरलाइन में दरार है, तो यह लगभग 10 दिनों में अपने आप ठीक हो जाएगा। मैं ठीक हूं और मैं कल अपने काम पर जाऊंगा।"    



कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा,''जब तीन बड़े और भारी भरकम पुलिसकर्मी आप से टकराते हैं, तो आप भाग्यशाली होते हैं कि एक संदिग्ध हेयरलाइन क्रैक से बच जाते हैं! डॉक्टरों ने कहा है कि अगर हेयरलाइन क्रैक है, तो यह लगभग 10 दिनों में अपने आप ठीक हो जाएगी। मैं ठीक हूँ और कल अपने काम पर जाऊँगा।



कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला ने कहा,'मोदी सरकार बर्बरता की हर हद पार कर गई। पूर्व गृह मंत्री, श्री पी.चिदंबरम के साथ पुलिस की धक्कामुक्की हुई, चश्मा ज़मीन पर फेंका, उनकी बायीं पसलियों में हेयरलाइन फ्रैक्चर है। सांसद प्रमोद तिवारी को सड़क पर फेंका गया। सिर में चोट और पसली में फ्रैक्चर है। क्या यह प्रजातंत्र है?



सूरजेवाला ने कहा,''' निशाना बना कर कांग्रेस संगठन महासचिव, श्री के.सी.वेणुगोपाल पर जानलेवा हमला बोला गया। सांसद , शक्ति सिंह गोहिल पर हमला हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पीटा गया। हज़ारों जेलों में बंद हैं। प्रजातंत्र को रौंदा गया है , देश मोदी सरकार को माफ़ नहीं करेगा



मोदी सरकार का षडयंत्रकारी तानाबाना सुबह से ही दुष्प्रचार व प्रपंच में लगा है। अगर ईडी की कार्यवाही गोपनीय है और न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा भी, तो तथाकथित पूछे जाने वाले हर सवाल को मोदी सरकार द्वारा मीडिया में लीक कर, दबाव डाल खबरें कैसे चलवाई जा रही हैं? जबाब दें,  हिसाब दें।



             

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।