मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का 'तार' तिहाड़ जेल से जुड़ा: जेल से मिला फोन नंबर, लॉरेंस बिश्नोई , काला जत्थेदी और काला राणा से पूछताछ

नई दिल्ली: Punjabi singer Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला की मौत की साजिश का संबंध दिल्ली की तिहाड़ जेल से हो सकता है। इस सिलसिले में जेल से एक फोन नंबर मिला है। कुछ दिन पहले शाहरुख नाम के ए…

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का 'तार' तिहाड़ जेल से जुड़ा: जेल से मिला फोन नंबर, लॉरेंस बिश्नोई , काला जत्थेदी और काला राणा से पूछताछ
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का 'तार' तिहाड़ जेल से जुड़ा: जेल से मिला फोन नंबर, लॉरेंस बिश्नोई , काला जत्थेदी और काला राणा से पूछताछ | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीPunjabi singer Sidhu Moose Wala  Murder: सिद्धू मूसेवाला की मौत की साजिश का संबंध दिल्ली की तिहाड़ जेल से हो सकता है। इस सिलसिले में जेल से एक फोन नंबर मिला है। कुछ दिन पहले शाहरुख नाम के एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया था। वह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ संवाद करने के लिए एक मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहा था|



लॉरेंस बिश्नोई और उनके सहयोगियों, और काला जत्थेदी और काला राणा से दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ द्वारा सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में पूछताछ की जा रही है| सूत्रों ने यह जानकारी दी है| बताया जा रहा है,''पंजाब पुलिस तिहाड़ में बंद गैंगस्टरों से पूछताछ करने जाएगी। इसके अलावा पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टर्स से भी पुलिस टीमें पूछताछ करेंगी।  दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बंद है।




बेटे की हत्या की 'CBI और NIA' जांच हो: पिता

पंजाबी गायक सिद्धू मूस वाला के पिता बलकौर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर उनके बेटे की मौत की सीबीआई (CBI) और एनआईए (NIA) जांच की मांग की थी। 


'सिक्योरिटी हटाने' का आदेश देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग

उन्होंने यह भी मांग की कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश द्वारा की जाए, सुरक्षा वापस लेने के आदेश को सार्वजनिक करने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और इस घटना को गैंगवार से संबंधित करने के लिए पंजाब के डीजीपी से माफी मांगनी चाहिए।



मां पूछती है शुभदीप कब आएगा? क्या जवाब दूं
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने CM भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार की नाकामियों से मेरे बेटे की हत्या हुई। मूसेवाला की मां मुझे पूछती है कि शुभदीप कहां है?, वह घर कब आएगा?। मैं उसे क्या जवाब दूं। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे इंसाफ मिलेगा।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।