नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में 16,678 नए कोविड मामले सामने आए, 14,629 रिकवरी और 26 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 1,30,713 हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के कारण 26 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 5,25,454 हो गई है|
राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 198.88 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं
भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,30,713 है
सक्रिय मामलों की दर 0.30 प्रतिशत है
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.50 प्रतिशत है
बीते चौबीस घंटों में 14,629 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,29,83,162 है
पिछले 24 घंटों में 16,678 नए मामले सामने आए
दैनिक सक्रिय मामलों की दर 5.99 प्रतिशत है
साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.18 प्रतिशत है
अब तक 86.68 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,78,266 जांच की गई