नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल हमला बोला और कई सवाल पूछे है| केजरीवाल से उन्होंने पूछा,'' केजरीवाल जी, क्या यह सत्य है कि सत्येंद्र जैन ने खुद इनकम डिस्क्लोजर 2016 के तहत घोषणा की थी कि वे 16.39 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग में लिप्त हैं? इसके लिए माध्यम बने अंकुश जैन और वैभव जैन| क्या यह सच है कि मुख्य आयकर आयुक्त ने इस बात को खारिज कर दिया कि 16.39 करोड़ रुपये के असली मालिक न तो अंकुश जैन थे और न ही वैभव जैन बल्कि सत्येंद्र जैन खुद इस काले धन के मालिक थे?|
नई दिल्ली में BJP मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल पर हमला करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा,''दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने कल एक भ्रष्ट व्यक्ति को क्लीन चिट दी। अपने प्रेस के उद्बोधन में उन्होंने यह घोषणा की कि सतेंद्र जैन के खिलाफ जो आरोप हैं, वो सभी तथ्यों से बहुत दूर हैं।
स्मृति ईरानी ने अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछे हैं....
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा,;''अरविंद केजरीवाल ने सतेंद्र जैन को जनता की अदालत में बरी कर दिया। इसलिए आज मैं कुछ प्रश्न पूछने के लिए विवश हूं।
● मेरा पहला सवाल अरविंद केजरीवाल जी से ये है कि क्या वो इस बात को स्पष्ट कर सकते हैं कि सतेंद्र जैन ने 4 शैल कंपनियों को अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये की, 56 शैल कंपनियों के माध्यम से, हवाला ऑपरेटर्स के सहयोग से, 2010-16 तक मनी लॉन्ड्रिंग की या नहीं।
● केजरीवाल जी, क्या ये सत्य है कि प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स ने इस बात को कहा कि 16.39 करोड़ के कालेधन के सही मालिक स्वयं सतेन्द्र जैन हैं?
● क्या ये सत्य है कि डिविजन बैंच दिल्ली हाईकोर्ट ने 2019 के अपने एक ऑर्डर में इस बात की पुष्टि की कि सतेंद्र जैन ने मनी लॉन्ड्रिंग की है?
● केजरीवाल जी क्या ये सत्य है कि सतेंद्र जैन शैल कंपनीज के मालिक हैं। इन शैल कंपनीज का नाम है इंडो मैटेलिक इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड, अकिंचन डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, मंगलयतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड।
● केजरीवाल जी क्या ये सत्य है कि इस कालेधन के माध्यम से सतेन्द्र जैन ने दिल्ली के कई इलाकों में 200 बीघा जमीन का मालिकाना हक अपने लाभ में लिया।
● केजरीवाल जी क्या ये सत्य है कि सतेंद्र जैन आज प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत चार्जशीट में मुख्य आरोपी हैं?
● क्या ये सत्य है कि 16.39 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग की जो आय है, उस पर टैक्स लगाया जाए, ये प्रस्ताव स्वयं सतेंद्र जैन की कंपनियों का था। सतेंद्र जैन ने स्वयं स्वीकार किया कि 16.39 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला कारोबार के माध्यम से की गई, केजरीवाल जी क्या ऐसा व्यक्ति आज भी आपकी सरकार का मंत्री बना रहना चाहिए।