मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा जब घबराती है तो एजेंसियों को सामने लाकर लोगों को अपमानित करती है, झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजती है: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

नई दिल्ली: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की गिरफ़्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है| उन्होंने कहा,''भाजपा जिस समय घबराती है इस तरह की एजेंसियों को सामने लाकर लोगों को…

भाजपा जब घबराती है तो एजेंसियों को सामने लाकर लोगों को अपमानित करती है, झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजती है: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया
भाजपा जब घबराती है तो एजेंसियों को सामने लाकर लोगों को अपमानित करती है, झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजती है: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक की गिरफ़्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है| उन्होंने कहा,''भाजपा जिस समय घबराती है इस तरह की एजेंसियों को सामने लाकर लोगों को अपमानित करती है, झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजती है। भाजपा के लोग कुछ भी कर सकते हैं और किसी को भी अपमानित कर सकते हैं|



बता दें कि,''प्रवर्तन निदेशालय ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NCP नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है| प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने पूछताछ के बाद दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Dawood Ibrahim money laundering case) में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है| 



https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-coal-scam-in-gujarat-60-lakh-tonnes-of-coal-from-mines-disappeared-on-the-way-loss-of-6-thousand-crores 


उधर, इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि ये निचले स्तर की राजनीति है। केंद्रीय एजेंसी जानबूझकर लोगों को परेशान कर रही है।


https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-scam-in-banking-history-gujarat-abg-shipyard-defrauded-banks-of-rs-22842-crore


प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सुबह 7.45 बजे उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई स्थित दफ्तर लेकर पहुंची थी और उन्हें अपने साथ ED दफ़्तर ले गई। 8 घंटे पूछताछ के बाद, उन्हें अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के आरोप में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद मलिक को ED दफ्तर के बाहर लाया गया तो उन्होंने बाहर निकलते हुए हाथ उठाकर मुक्का बांधा और जोरदार पंच के साथ हवा में लहराया। घर के गेट से गाड़ी तक उन्होंने चेहरे पर बड़ी मुस्कान बनाए रखी। इस दौरान मलिक मीडिया की तरफ हाथ उठाकर लहराते भी रहे। मेडिकल जांच के लिए अस्पताल जाने के दौरान मलिक ने मीडिया से कहा कि डरेंगे नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे।



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-on-the-scam-of-22-thousand-crore-rupees-of-abg-shipyard-modi-model-luto-aur-bhago 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।