नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को असम पुलिस ने आज गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने रायपुर जा रहे थे| दिल्ली पुलिस ने प्रमुख पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर रायपुर जाने वाली उड़ान से नीचे उतार दिया| जिसके बाद पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|
बता दें कि, हाल ही में, गौतम अडानी मुद्दे पर सरकार पर हमला करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने नरेंद्र दामोदरदास मोदी को नरेंद्र गौतमदास मोदी बोल दिया था। इस टिप्पणी को लेकर असम पुलिस और यूपी पुलिस ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है|
लाइव अपडेट
रायपुर में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि,“मोदी जी लोकतंत्र पर डाका डाल रहे हैं। हमसे बोलने का अधिकार भी छीना जा रहा है, हम इसका मुकाबला करेंगे, सड़क पर उतर कर करेंगे|
गैर कानूनी तरीके से मुझे गिरफ्तार किया गया
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि,“बिना FIR कॉपी, नोटिस दिए गैर कानूनी तरीके से मुझे गिरफ्तार किया गया। न्याय प्रणाली पर मेरी आस्था है जिसकी वजह से आज मेरी स्वतंत्रता की रक्षा हुई। संवैधानिक मुल्यों को बचाने का संघर्ष राहुल गांधी जिस निडरता से कर रहे हैं,उसमें मैं एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाउंगा:
यह देश PM मोदी के तानाशाह रवैया का साक्षी बन रहा है
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि,“यह देश PM मोदी के तानाशाह रवैया का साक्षी बन रहा है। पवन खेड़ा की गिरफ़्तारी निंदनीय है। यात्री को प्लेन से उतारने के लिए DGCA के नियम हैं। अगर उन्होंने कुछ गलत किया था तो वह उनको सुरक्षा जांच के दौरान भी गिरफ़्तार कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ|
उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत ने कहा कि,“आप लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाना चाहते हैं। अगर आप किसी चीज़ से असहमत हैं तो उसके लिए क़ानून बने हैं उसका सहारा लीजिए। इनका मकसद रायपुर में होने वाले महाअधिवेशन से ध्यान हटाना है।यह सोची समझी साजिश के तहत किया गया है|
.....यह चौकाने वाला है: शशि थरूर
कांग्रेस MP शशि थरूर ने कहा कि,“यह चौकाने वाला है, किसी को एक मजाक के लिए आप जेल में नहीं डाल सकते हैं। हमारे पास ऐसा कोई कानून नहीं जिसमें आप PM पर चुटकुले नहीं कह सकते हैं, ऐसे में असम पुलिस द्वारा यह करना अपमानजनक है। मैं सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया करता हूं कि पवन जी को तुरंत बेल मिल गई|
कानून की जीत हुई : रणदीप सिंह सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,“आज जो हुआ शायद पहले कभी नहीं हुआ होगा।चलती हुई प्लेन को रोककर पवन खेड़ा को उतारा गया, ये मोदी सरकार की गुंडागर्दी का सबूत है। कोई शब्द कहना धार्मिक भावना भड़काने का षडयंत्र कैसे हो सकता है?| कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट भी गई और मेजिस्ट्रेट के कोर्ट में भी गई और अंत में कानून की जीत हुई|
कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने रायपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“BJP जो कर रही है मैं उसका खंडन करता हूं। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होता, हम जब सदन में बोलते हैं तब हमें बोलने नहीं दिया जाता, जब हम अपनी बात बाहर रखना चाहते हैं तब भी हमें बोलने नहीं दिया जा रहा। ये लोग बोलने की आज़ादी खत्म कर रहे हैं| इनके नेतृत्व में संविधान और देश सुरक्षित नहीं है। जब हमारा यहां अधिवेशन हो रहा है तो कभी ED के छापे, कभी इनकम टैक्स के छापे पड़ रहे हैं। ये हमारे अधिवेशन को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं|
सुप्रीम कोर्ट ने असम, यूपी पुलिस को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की FIR को एक साथ करने की याचिका पर नोटिस जारी किया। SC ने सुनवाई की अगली तारीख तक याचिकाकर्ता को द्वारका कोर्ट से अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। SC ने द्वारका कोर्ट को खेड़ा को अंतरिम राहत देने का निर्देश दिया
वरिष्ठ अधिवक्ता ए. एस. सिंघवी ने पवन खेड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए, सुप्रीम कोर्ट को बताया कि खेड़ा ने माफी मांगी है और वह एक गलती थी।
असम पुलिस की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्हें(पवन खेड़ा) गिरफ्तार किया है और ट्रांजिट रिमांड के लिए अदालत (द्वारका में पेश किया जाएगा।
पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार तक रोक लगा दी है। खेड़ा के खिलाफ तीन जगहों पर ( उत्तर प्रदेश के लखनऊ और वाराणसी में और असम में) दर्ज मामलों की एक साथ सुनवाई का आदेश दिया गया है। बता दें, पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर तत्काल सुनवाई की अपील की थी।
संजय राउत ने कहा कि,“उन्होंने (पवन खेड़ा) बताया कि उनकी ज़ुबान फिसल गई थी। ऐसा लग रहा है कि असम पुलिस इंतज़ार कर रही थी कि कब वह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के महाअधिवेशन में जाएं और हम उनको हवाई अड्डे से गिरफ़्तार करें और बड़ी खबर बने। यह बड़ी खबर बनाने के लिए उनको गिरफ़्तार किया है|
सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई शुरू हुई।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,“हेमंत बिस्वा सरमा जी ने असम में एक फर्जी FIR दर्जकर पवन खेड़ा को गिरफ्तार करवाया है। पवन खेड़ा का कसूर क्या है? हम इसके खिलाफ कानूनी तरीके और राजनीतिक तरीके से लड़ेंगे|
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| खड़गे ने कहा कि,“भारत के लोकतंत्र को मोदी सरकार ने हिटलरशाही बना दिया। हम इस तानाशाही की घोर निंदा करते हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि,“विपक्ष संसद में मुद्दे उठाए तो नोटिस दिया जाता है। महाधिवेशन के पहले छतीसगढ़ के हमारे नेताओं पर ED का रेड कराया जाता है। आज मीडिया चेयरमेन को जहाज़ से ज़बरदस्ती उतारकर गिरफ़्तार किया गया। भारत के लोकतंत्र को मोदी सरकार ने हिटलरशाही बना दिया। हम इस तानाशाही की घोर निंदा करते हैं।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है| अखिलेश यादव ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली इंडिगो के विमान से उतारे जाने की घटना को 'निंदनीय'' बताया हैं|
अखिलेश यादव ने कहा कि,“कांग्रेस नेता (पवन खेड़ा) के साथ जो किया गया वो निंदनीय है। इस तरह की कार्रवाई तब की गई जब वो विमान में बैठने जा रहे थे। ये बीजेपी की कोई नई रणनीति नहीं है क्योंकि जब मैं प्रयागराज जाना चाहता था तब इन्होंने मुझे भी विमान में चढ़ने नहीं दिया था। BJP कानून नहीं मानती|
गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि,“ये एक लंबी लड़ाई है और मैं लड़ने के लिए तैयार हूं|
सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर आज दोपहर 3 बजे सुनवाई करेगा।
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा कि,“आज जिस तरह पवन खेड़ा जी को फ्लाइट से उतारा गया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन मैं समझता हूं कि जनता इनके घमंड को धराशायी कर देगी।
अशोक गहलोत ने कहा कि,“पवन खेड़ा को प्लेन से जिस रूप से निकाला गया, इसकी जितनी निंदा करें वो कम है। ये घटना दुनियाभर में हमारे देश की बदनामी करवाएगी। देश में दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बनती जा रही है। महंगाई, बेरोजगारी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और तनाव, हिंसा बढ़ती जा रही है|
....यह निंदनीय है: अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ,“दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया। ऐसी कौनसी इमरजेंसी थी कि असम पुलिस ने दिल्ली आकर ये कृत्य किया? पहले रायपुर में ED के छापे एवं अब ऐसा कृत्य BJP की बौखलाहट दिखाता है। यह निंदनीय है।
1:30 PM · Feb 23, 2023: कांग्रेस के महाधिवेशन से डर गई भाजपा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान में चढ़ने से रोके जाने पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि,“एक तरफ केंद्र सरकार राज्य में हमको परेशान कर रही है कि हम ठीक से आयोजन न कर पाएं, इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं के घर में छापेमारी की गई। 3 कार्यालय में कल फिर से छापेमारी की गई थी| दूसरी तरफ कांग्रेस के हमारे नेताओं को यहां आने से रोका जा रहा है। पवन खेड़ा को प्लेन से उतारा जाने का मतलब यह है कि भाजपा कांग्रेस के महाधिवेशन से डर गई है|
1:30 PM · Feb 23, 2023: स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद पवन खेड़ा को असम लाएंगे: असम पुलिस
पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के बाद असम पुलिस के IGP L&O और स्पॉक्स प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया, "असम के दीमा हसाओ ज़िले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले के सिलसिले में पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई| हमने दिल्ली पुलिस से उसे (पवन खेड़ा) गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है। स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद हम उसे असम लाएंगे|
01:25 PM · 23 Feb 2023
असम पुलिस ने कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाया जाएगा।
01:20 PM · 23 Feb 2023
कांग्रेस पार्टी ने कहा,'' पवन खेड़ा को असम पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही है। उन्होंने कौन सा ऐसा जुर्म किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया? ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?
01:00 PM · 23 Feb 2023 असम पुलिस ने पवन खेड़ा को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली इंडिगो के विमान से नीचे उतार दिया गया| जिसके बाद पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पवन खेड़ा को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाया जाएगा|
12:45 PM · 23 Feb 2023: तानाशाही का दूसरा नाम मोदी - शाह: आकाश शर्मा
आकाश शर्मा ने ट्वीट किया,''मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करने के लिए नये - नये पैंतरे आजमा रही है , छग मे कांग्रेस नेताओं पर छापेमारी के बाद अब , दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता पावन खेरा जी को रायपुर जहाज से उतारा गया, मोदी - शाह का तानाशाह रवैया देश देख रहा है| एक अन्य ट्वीट में लिखा,' तानाशाही का दूसरा नाम मोदी - शाह है... दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री @Pawankhera जी को फ्लाईट से उतरने को कहा गया, जिसके विरोध मे पार्टी नेताओं ने एयरपोर्ट पर धरना देकर, नारेबाजी कर मोदी सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध जाहिर की.
मुझे नहीं पता कि क्यों रोका जा रहा है..: पवन खेड़ा
विमान में चढ़ने से रोके जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,''मुझे कहा गया कि वे मेरा सामान देखना चाहते हैं। मैंने कहा मेरे पास एक हैंडबैग के अलावा कुछ नहीं है। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं नहीं जा सकता और डीसीपी मुझसे मिलने आएंगे। मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों रोका जा रहा है|
12:30 PM · 23 Feb 2023: मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ,“ पहले ED ने रायपुर में छापामारी की, अब @Pawankhera को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के जहाज़ से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है। मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
12:20 PM · 23 Feb 2023: ये तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कांग्रेस पार्टी
कांग्रेस पार्टी ने कहा,''पहले छत्तीसगढ़ में नेताओं के यहां ED को भेजा गया। अब, कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जा रहे @Pawankhera जी को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। ये तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी... हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
12:15 PM · 23 Feb 2023: तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ED के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत....
कांग्रेस पार्टी ने कहा,'' आज इंडिगो की फ्लाइट 6E-204 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली से रायपुर जा रहे थे। सभी फ्लाइट में बैठ चुके थे, उसी वक्त हमारे नेता Pawan khera जी को फ्लाइट से उतरने को कहा गया। ये तानाशाही रवैया है। तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ED के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया।
12:05 PM · 23 Feb 2023: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर रायपुर जाने से रोका
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली इंडिगो के विमान से नीचे उतार दिया गया| छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। उड़ान भरने से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को विमान से उतारा गया, प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता शामिल है|