मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

J&K में टारगेट कीलिंग, ब्लास्ट हो रहे हैं, अगर सुरक्षा व्यवस्था इतनी ही अच्छी है तो अमित शाह ..: राहुल गांधी

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,“जम्मू-कश्मीर में टारगेट कीलिंग, ब्लास्ट हो रहे हैं। अगर सुरक्षा व्यवस्था इतनी ही अच्छी है तो BJP, लाल च…

J&K में टारगेट कीलिंग, ब्लास्ट हो रहे हैं, अगर सुरक्षा व्यवस्था इतनी ही अच्छी है तो अमित शाह ..: राहुल गांधी
J&K में टारगेट कीलिंग, ब्लास्ट हो रहे हैं, अगर सुरक्षा व्यवस्था इतनी ही अच्छी है तो अमित शाह ..: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,“जम्मू-कश्मीर में टारगेट कीलिंग, ब्लास्ट हो रहे हैं। अगर सुरक्षा व्यवस्था इतनी ही अच्छी है तो BJP, लाल चौक से जम्मू तक यात्रा क्यों नहीं करती, गृह मंत्री अमित शाह जम्मू से कश्मीर तक यात्रा क्यों नहीं करते? मुझे नहीं लगता यहां की सुरक्षा व्यवस्था ठीक है| 



दरअसल, 'जब  राहुल गांधी से पूछा गया कि बीजेपी का दावा है कि धारा 370 हटने से सिक्योरिटी सिचुएशन काफी ठीक हुई है? क्या आप इस बात से सहमत हैं? श्री गांधी ने कहा कि नहीं, यहाँ पर तो टारगेटेड किलिंग हो रही हैं, बम ब्लास्ट हो रहे हैं। अगर सिक्योरिटी सिचुएशन इम्प्रूव होती तो जो कनवर्सेशन सिक्योरिटी वाले मुझसे कर रहे हैं, वो तो होते ही नहीं और फाइनली बीजेपी के लोग यात्रा क्यों नहीं कर देते जम्मू से लाल चौक तक? 



चीन को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,“मैं सेवानिवृत्त जवानों और लद्दाखियों से मिला, उन्होंने कहा कि चीन ने हमारे 2000 वर्ग किमी ज़मीन ले ली है, भारत के कई पेट्रोलिंग पॉइंट्स अब चीन के हाथों में है। सरकार का इन बातों को नकारना खतरनाक है, ये चीन के आत्मबल को और बढ़ाएगा|



एक प्रश्न पर कि आपको क्या लगता है कि आपकी यात्रा से कश्मीर की पॉलिटिक्स और नेशनल पॉलिटिक्स में कितना बदलाव या असर पड़ेगा? श्री गांधी ने कहा कि हमारी यात्रा हमारी नहीं, ये भारत की यात्रा है, क्योंकि ये कांग्रेस पार्टी की यात्रा नहीं रही, फ्रैंकली बोलूं, इसमें कांग्रेसियों से ज्यादा आम जनता चली है। तो ये एक प्रकार से भारत की यात्रा है, हमारी नहीं है। हम इसमें जरूर शामिल हुए। इस यात्रा ने एक अल्टरनेटिव विजन दिया है, बीजेपी-आरएसएस ने एक विजन दिया है, नफरत भरा, अहंकार से भरा ।



राहुल गांधी ने कहा,“ हमारा विजन, जैसा मैंने कहा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान वाला, भाईचारे का विजन, एक-दूसरे को इज्जत देने का विजन, गले मिलने का विजन, तो क्लियरली अब हिंदुस्तान के सामने दो रास्ते हैं और ये सिर्फ दो रास्ते नहीं हैं, ये जीने के तरीके हैं। एक, दूसरे लोगों को दबाने का विजन है और दूसरा, सबको जोड़ने का विजन है। तो राजनीति में इसका जबरदस्त असर पड़ेगा, इफेक्ट पड़ेगा, उसका एग्जेक्टली क्या इफेक्ट होगा मैं नहीं बता सकता हूं, मगर मैं आपको एक और बात बता सकता हूं कि ये जो हमने यात्रा की है, ये पार्टी और जिस अल्टरनेटिव विजन की बात मैंने की, जो लोग उसको मानते हैं वो, और यात्रा नहीं कह सकता हूं, मगर और एक्शन लेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।