नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस ने आज सुबह भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ़्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद बग्गा को मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया।इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ तजिंदर पाल सिंह बग्गा को कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर थाना ले जाया गया।
कुरुक्षेत्र पहुंचकर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की हिरासत से तजिंदर पाल सिंह बग्गा को छुड़ा लिया। दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस दिल्ली लेकर आ गई" | गौर हो कि, शुक्रवार की सुबह ही पंजाब पुलिस ने दिल्ली स्थित घर से तजिंदर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ पंजाब ले जा रही थी, लेकिन इस बीच तजिंदर के पिता ने पंजाब पुलिस पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।
Tejinder Bagga Arrest Update
तजिंदर सिंह बग्गा ने कहा,''अगर अरविंद केजरीवाल जी समझते हैं कि धमकियों से और FIR से हमें डरा सकते हैं तो मैं कहना चाहता हूं कि हम ये लड़ाई लड़ते रहेंगे। आप एक नहीं 100 FIR करो। हम उस धर्म से आते हैं जिन्होंने कश्मीरी पंडितों के लिए बलिदान दिया| आपकी पुलिस मुझे धमकी देती है कि कश्मीर फिल्म के ऊपर जिन्होंने बयान दिया अगर आप उस पर बात करना बंद कर देंगे तो आपके ऊपर लगा केस वापस ले लिया जाएगा|
बग्गा ने कहा,';;जो लोग मानते हैं कि वे पुलिस की मदद से कुछ भी कर सकते हैं, मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि एक BJP कार्यकर्ता किसी से नहीं डरेगा। मैं हरियाणा, दिल्ली पुलिस और सभी BJP कार्यकर्ताओं को मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं| दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और संबंधित लोगों को दंडित किया जाएगा|
बग्गा के आवास पर जश्न
पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद दिल्ली में अपने घर वापस आने पर भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के आवास पर जश्न का माहौल है।
यह सच्चाई की जीत है: बग्गा के पिता पीएस बग्गा
तजिंदर सिंह बग्गा के पिता पीएस बग्गा ने कहा कि,''पुलिस अधिकारी तजिंदर को घसीटने लगे, उन्होंने उसे पगड़ी पहनने की अनुमति नहीं दी, यह हमारे धार्मिक सिद्धांतों के खिलाफ है। हमने पंजाबी भाइयों से इसके खिलाफ आवाज उठाने को कहा है। अंत में तजिंदर वापस आ गया, यह सच्चाई की जीत है|
लोकतंत्र की जीत और न्याय की जीत: BJP
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि,यह सत्य की जीत, लोकतंत्र की जीत और न्याय की जीत है। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता न्याय के लिए संघर्ष करता रहेगा। हम किसी से नहीं डरते। अन्याय के खिलाफ हम सड़कों पर उतरेंगे|
अपने आवास पर पहुंचे बग्गा
6 मई को दिल्ली में पंजाब पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद बीजेपी नेता तजिंदर सिंह बग्गा दिल्ली में अपने आवास पर पहुंचे।
अराजकता का दूसरा नाम 'AAP' है: अनुराग ठाकुर ने कहा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,''पुलिस ही कानून तोड़ने का काम करे इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा? आम आदमी पार्टी को पहले से ही कहा जाता था कि अराजकता का दूसरा नाम आम आदमी पार्टी है। जहां पुलिस पावर मिली नहीं उनका दुरुपयोग करना शुरू कर दिया| किसी के वृद्ध पिता के साथ मारपीट करना, बगैर स्थानीय पुलिस को सूचना दिए उठाकर ले जाना, ये अपने आप में दिखाता है कि इनकी मंशा कुछ और है... पंजाब पुलिस को राजनीतिक रूप से उपयोग करना उचित नहीं है और इसकी जितनी आलोचना की जाए कम है|
बग्गा को DDU अस्पताल लाया गया
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लाया गया।
AAP के लिए पंजाब ??क टॉर्चर हाऊस बन गया: BJP
तजिंदर बग्गा मामले पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा,'जानकारी मिली थी कि तजिंदर बग्गा नाम के एक व्यक्ति का अपहरण करके पंजाब की तरफ ले जाया जा रहा है, उसको रोका जाए। हमने गाड़ी को रोका और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया| आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब एक टॉर्चर हाऊस बन गया है क्योंकि अगर कोई केस है तो दिल्ली में भी पुलिस व्यवस्था है। दिल्ली में भी तो केस दर्ज़ किया जा सकता है। सारे केस पंजाब में क्यों दर्ज़ करवाया जा रहा है?..
पंजाब पुलिस को बग्गा को इस प्रकार से उठाकर लाना नहीं चाहिए था: खट्टर
तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,''पंजाब पुलिस को दिल्ली पुलिस को बताना चाहिए था। सुबह 5 बजे बग्गा को उठाया गया जिसके बाद उनके पिता ने FIR दर्ज कराया। उन्होंने हरियाणा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने पिपिली के पास उस गाड़ी को रोका और दिल्ली पुलिस को सूचना दी| उन्हें कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए था और ये राजनीतिक मुद्दा है और चुनाव के दिनों तजिंदर बग्गा ने कुछ भाषण दिया होगा, उस समय एक दूसरे पर आरोप लगाए जाते हैं और उस समय कोई घटना होती है तो चुनाव आयोग का उसका संज्ञान लेती है| लेकिन पंजाब पुलिस का इस प्रकार दबाव डालना और राजनीतिक आदमी को इस प्रकार से उठाकर लाना नहीं चाहिए था|
कानूनी प्रक्रिया फॉलो किया गया था: डीएसपी (डी)
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर डीएसपी (डी) केएस संधू ने कहा,',''कानूनी प्रक्रिया फॉलो किया गया था|
जो भी कानूनी कार्रवाई है वो की जाएगी: दिल्ली पुलिस के वकील
दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले एएसजी सत्य पाल जैन ने कहा,'आज सुबह जनकपुरी थाना में बग्गा के पिता ने FIR दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने कहा कि सुबह कुछ लोग उनके घर आकर तोड़फोड़ की और तजिंदर को जबरदस्ती उठाकर ले गए। उन्हें भी मारा गया और उन्हें तथा उनके बेटे की जान को खतरा है| इस पर जनकपुरी थाना में FIR दर्ज हुआ और उसके बाद दिल्ली पुलिस को द्वारका कोर्ट से सर्च वारंट मिला। जब पता लगा कि उन्हें पिपिली के पास हरियाणा पुलिस ने पकड़ा है जिसके बाद वहां से दिल्ली पुलिस ने बग्गा को अपने हिरासत में लेकर दिल्ली आई। जो भी कानूनी कार्रवाई है वो की जाएगी| हमने पंजाब की किसी भी पुलिस को हिरासत में नहीं लिया है, पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को बग्गा की गिरफ्तारी से पहले की जानकारी नहीं दी थी उन्होंने अपने आप जाकर उन्हें हिरासत में लिया जो कि कानून के खिलाफ था। केस पर कल सुबह 10 बजे सुनवाई होगी|
'पंजाब पुलिस ने मुझे पंच मारा: बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा
तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा,''पंजाब पुलिस ने मुझे पंच मारा है जिसके खिलाफ मैंने FIR दर्ज करवाया है। दिल्ली पुलिस बहुत अच्छे से कार्रवाई कर रही है और उन्होंने जो सहयोग दिया है उसके लिए उनका धन्यवाद|
दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
बग्गा के पिता की शिकायत पर जनकपुरी थाने में FIR दर्ज,
भाजपा के तजिंदर बग्गा के पिता प्रीत पाल सिंह बग्गा की शिकायत पर दिल्ली के जनकपुरी थाने में धारा 452, 365, 342, 392, 295 34 के तहत FIR दर्ज की गई, जिसमें उनके बेटे की गिरफ्तारी से पहले की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। FIR में कहा गया है कि पुरुषों का एक समूह हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और उन्होंने तजिंदर को पूछा और जब प्रीत पाल ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने बग्गा और उसके परिवार की पिटाई कर दी। FIR में यह भी कहा गया है कि तजिंदर बग्गा ने उनसे से आग्रह किया कि वे उसे ले जाने से पहले पगड़ी पहनने दें, लेकिन उन्होंने उसे खींच लिया। प्रीत पाल का कहना है कि उसे शक है कि उसके बेटे को मार दिया जा सकता है और इसलिए उन्होंने अनुरोध किया कि उसकी जान बचाई जाए।
पंजाब पुलिस ने कोई प्रक्रिया फॉलो नहीं किया: बग्गा की वकील
भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की वकील मोनिका अरोड़ा ने कहा,',पुलिस ने कोई प्रक्रिया फॉलो नहीं किया। बग्गा के पिता ने बताया कि लोगोंं से उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों की जान को खतरा है इसलिए उन्हें पुलिस सुरक्षा चाहिए|
पंजाब पुलिस ने अपहरण के साथ-साथ हमारे धर्म का भी अपमान किया: तजिंदर की मां
तजिंदर की मां कमलजीत कौर ने कहा,''ये राजनीतिक बदले की भावना है क्योंकि तजिंदर RTI के माध्यम से मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल और अस्पताल का खुलासा करता है इसलिए केजरीवाल को लगता है कि ये हमारा खुलासा करेंगे तो इनको रास्ते से हटाना पड़ेगा। जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है ये उनको दबाने की कोशिश करते हैं| सुबह पुलिस घर पर आई और वो तजिंदर को ले जाने लगे। तजिंदर के पापा ने जैसे ही वीडियो बनाना शुरू किया उन्होंने उनको मारा और फोन छीन लिया ताकि वो वीडियो नहीं बना सके। तजिंदर को पगड़ी भी नहीं पहनने दिया, उन्होंने अपहरण के साथ-साथ हमारे धर्म का भी अपमान किया है|
Shah की Delhi पुलिस ने एक गुंडे को बचाने के लिए 'ग़ैर क़ानूनी' तरीक़े से पंजाब पुलिस को बंधक बनाया : AAP
पंजाब पुलिस को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोके जाने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने BJP पर हमला बोला है | आम आदमी पार्टी (आप) विधायक आतिशी ने कहा,''न BJP और Amit Shah की Delhi पुलिस ने एक गुंडे को बचाने के लिए, ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से पंजाब पुलिस को बंधक बनाया।
आतिशी ने कहा,''Tajinder Bagga ने पंजाब में हिंसा भड़काने की कोशिश की। Punjab Police ने उन पर एक Case दर्ज किया,5 बार Summon भेजा, पूरी क़ानूनी प्रक्रिया का पालन किया। लेकिन BJP और Amit Shah की Delhi पुलिस ने एक गुंडे को बचाने के लिए, ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से पंजाब पुलिस को बंधक बनाया।
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को जारी किया 'सर्च वारंट,
दिल्ली की एक अदालत ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का लोकेशन पता लगाने के लिए एसएचओ जनकपुरी को सर्च वारंट जारी किया। एसएचओ ने कोर्ट को बताया कि बग्गा का लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र के थानेसर में ट्रेस की गई।
'केजरीवाल की ये तानाशाही: BJP
भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी पर BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अरविंद ने कहा,''केजरीवाल जी की ये तानाशाही है, जब बंदर के हाथ में उस्तरा मिल जाता है तो वह ऐसे ही काम करता है। वह किसी की भी हजामत करने लगता है। इस प्रकार की पुलिस दुरुपयोग की हम निंदा करते हैं|
बग्गा के साथ कुरुक्षेत्र से रवाना हुई दिल्ली पुलिस
हरियाणा: दिल्ली पुलिस भाजपा नेता तजिंदर बग्गा के साथ कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर थाना से रवाना हुई। तजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने आज दिल्ली से गिरफ़्तार किया था।
आम आदमी पार्टी के विधायक बाल्यान ने कहा,''बग्गा को सांप्रदायिक भावनायें भड़काने और पंजाब की शांति भंग करने वाले ट्वीट करने के लिए गिरफ़्तार किया गया है। उसे 5 बार समन भेजे गए। वो नहीं आया। हारकर पुलिस को ये ऐक्शन लेना पड़ा। समझा अपनी भाजपा की केन्द्र में सरकार है। आग लगवाएगा पंजाब में।
पुलिस ने जाँच के लिये गिरफ़्तार किया तो लोकतंत्र का रोना रोने लगे: AAP
बाल्यान ने कहा,'साल 2015 में AAP की प्रचंड जीत के बाद मोदी जी ने 51 AAP विधायकों पर केस करवाया, और गिरफ़्तार करवाया। बाद में सब बेदाग़ निकले और बड़ी हुए। आज भाजपा के एक लुच्चे बग्गा ने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जाँच के लिये गिरफ़्तार किया तो लोकतंत्र का रोना रोने लगे।
दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस से भाजपा नेता बग्गा को छुड़वाया
दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की हिरासत से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा को छुड़ा लिया।
....आज बग्गा के गिरफ़्तार होन पर लोकतंत्र का रोना रो रही BJP:AAP
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने कहा,''कल सुरत में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को लात से कुच कुच क़र मारने वाले भाजपाई आज तेजिंदर बग्गा के गिरफ़्तार होन पर लोकतंत्र का रोना रो रही है। बग्गा ने तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री को “जीने नही देंगे की धमकी” दिया था।इसकी तो पूरी जाँच हो की कोई कनेक्शनों आतंकी से तो नही।
तानाशाहों ने पैदा किये देश में गृहयुद्ध के हालात|
Delhi Police vs Punjab Police vs Haryana Police| तानाशाहों ने पैदा किये देश में गृहयुद्ध के हालात?: श्रीनिवास बीवी राष्ट्रीय अध्यक्ष - भारतीय युवा कांग्रेस
'हरियाणा पुलिस चीज़ों का सत्यापन कर रही: SAS नगर (ग्रामीण) के SP
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साहिबजादा अजीत सिंह नगर के SP (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह ने कहा कि,''हरियाणा पुलिस चीज़ों का सत्यापन कर रही है। उनकी (तजिंदर बग्गा की) गिरफ़्तारी की वीडियो बनाई है। मोहाली में इनके (तजिंदर बग्गा के) ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ है। हमने उनको जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस भी भेजा था जिसके बाद इनको गिरफ़्तार किया है|
बग्गा को गिरफ्तार कर 'मोहाली' ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने 'कुरुक्षेत्र' में रोका
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ़्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद बग्गा को मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस की गाड़ी को हरियाणा पुलिस ने रोक लिया है। पंजाब पुलिस का कहना है कि उनकी टीम को अवैध तरीके से रोका गया है। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ तजिंदर पाल सिंह बग्गा को कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर थाना ले जाया गया।
पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं: कुमार विश्वास ने भगवंत मान से कहा
तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर डॉ. कुमार विश्वास ने कहा,''प्रिय छोटे भाई भगवंत मान (पंजाब CM), ख़ुद्दार पंजाब ने 300साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया।पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं।पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो पगड़ी सम्भाल जट्टा
हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को रोका
हरियाणा पुलिस और क्राइम ब्रांच ने पंजाब पुलिस को कुरक्षेत्र में रोक लिया है। दिल्ली पुलिस की सिफारिश पर कुरुक्षेत्र में पंजाब पुलिस की टीम को रोका गया है।
'मेरा फोन भी छीन लिया, तजिंदर का फोन भी ले गए हैं: बग्गा के पिता
भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने कहा कि ,''सुबह घर पर पहले 2 पुलिसकर्मी आए जो पहले भी 2-3 बार नोटिस लेकर आए हैं। फिर अचानक 10-15 पुलिसकर्मी घर में घुसे और उसे(तजिंदर पाल सिंह बग्गा) खींचकर ले जाने लगे। वीडियो बनाने के लिए मैंने फोन उठाया तो मुझे कमरे में ले गए| ''मेरा फोन भी छीन लिया, तजिंदर का फोन भी ले गए हैं। मेरे मुंह पर पंच किया... केस के बारे में कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को हत्या की धमकी दी है|
दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ दर्ज किया 'अपहरण' का मामला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा नेता तजिंदर बग्गा की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज़ किया है।
बग्गा को अवैध तरह से गिरफ़्तार कर ले गई पंजाब पुलिस
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि,दिल्ली पुलिस को बिना किसी पूर्व सूचना दिए पंजाब पुलिस तजिंदर बग्गा को घर से अवैध तरह से गिरफ़्तार कर ले गई। पंजाब पुलिस ने उनके पिता के साथ मारपीट की और उनके पिता ने इसके ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़ की है। हमारे पास तजिंदर बग्गा की कोई जानकारी नहीं है|
लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता बग्गा गिरफ़्तार: AAP
आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ट्वीट कर बताया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ़्तार किया है। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने लिखा,''लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी।
बग्गा गिरफ़्तार
भाजपा के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंंजाब पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी धमकी से संबंधित मामले में पंजाब पुलिस ने दिल्ली से भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ़्तार किया है।
क्या है मामला
तजिंदर पाल सिंह बग्गा पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों को इस्तेमाल करने, समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप है। बग्गा के खिलाफ पंजाब पुलिस ने धारा 153-A (धर्म जाति स्थान आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने) धारा 505 (बयान, अफवाह या रिपोर्ठ प्रकाशित या प्रसारित करना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) जैसी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
बता दें कि,''अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने पर पंजाब पुलिस ने 'आप' के एक नेता की शिकायत के बाद, भड़काऊ भाषण देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक भयादोहन करने के आरोपों को लेकर बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही, पंजाब पुलिस ने दिल्ली भाजपा के एक अन्य नेता एवं मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। बीते दिनों, बग्गा और जिंदल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने इन दोनों नेताओं के घरों पर दबिश भी दी थी, लेकिन तब यह दोनों अपने घरों पर नहीं मिले थे।