बेंगलुरु: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी से बेंगलुरु में उनके आवास पर मुलाकात की। बेंगलुरु में एचडी कुमारस्वामी ने सीएम केसीआर की अगवानी की। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पूर्व प्रधान मंत्री एचडी देवेगौड़ा के साथ बैठक के बाद घोषणा की कि जल्द ही "राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव" होगा |
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए के. चंद्रशेखर राव ने कहा,'हमने राष्ट्रीय और कर्नाटक राजनीति के मुद्दों पर चर्चा की है। राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव होगा और इसे कोई नहीं रोक सकता...देश में आदिवासी, किसान और गरीब खुश नहीं हैं। उद्योग बंद हो रहे हैं, जीडीपी चरमरा रही है, महंगाई बढ़ रही है और रुपये का मूल्य (value) गिर रहा है|
एचडी कुमारस्वामी ने कहा,'' तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव वैकल्पिक मोर्चे के लिए काम कर रहे हैं, वे कई नेताओं से मिल रहे हैं और विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं। वह देश को बचाना चाहते हैं और देश और गरीब लोगों के हित में बदलाव लाना चाहते हैं|