मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की नजर अब दिल्ली पर, TMC संसदीय दल की चेयरपर्सन चुनी गईं ममता बनर्जी

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीत के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नजर दिल्ली पर है। शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की नजर अब दिल्ली पर, TMC संसदीय दल की चेयरपर्सन चुनी गईं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की नजर अब दिल्ली पर, TMC संसदीय दल की चेयरपर्सन चुनी गईं ममता बनर्जी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तीसरी बार जीत के बाद से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नजर दिल्ली पर है। शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया है|टीएमसी सांसदों ने सर्वसम्मति से पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के अध्यक्ष के रूप में चुना है।




दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि,''तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल ने TMC प्रमुख ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है|




इसके साथ ही डेरेक ने आज राज्यसभा से पार्टी के सांसद डॉ शांतनु सेन को निलंबित किए जाने को लेकर केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला| डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो के अनुभव को देखते हुए पार्टी ने रणनीतिक रूप से और उनके अनुभव को इस्तेमाल करने के लिए उन्हें संसदीय पार्टी का नेता बनाने का निर्णय किया है|



TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इसके पहले भी किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर टीएमसी के दो सांसदों, कांग्रेस के तीन सांसदों और वामपंथी पार्टियों के दो सांसदों को सदन से निलंबित किया जा चुका है, लेकिन इस तरह से बीजेपी उन लोगों का मुंह नहीं बंद करवा पाएगी| वे लोग बीजेपी की जनता के हित के खिलाफ लिए गए फैसले को लेकर आवाज उठाते रहेंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।