नई दिल्ली: त्रिपुरा के पूर्व मंत्री सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा आज मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दोनों नेताओं ने सोमवार को ही भाजपा छोड़ दी थी और त्रिपुरा विधानसभा के अपने विधायक पदों से इस्तीफा दे दिया था। सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा आज मंगलवार सुबह दिल्ली पहुचें| कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी की में सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा ने कांग्??ेस की सदस्यता ली| इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद सुदीप रॉय बर्मन ने कहा, "मेरे साथ आशीष कुमार साहा भी पार्टी भी शामिल हुए हैं, बहुत सारे विधायक तैयार हैं लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से वो दो-तीन महीने और रूकना चाहते हैं।"
सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी अजॉय कुमार ने कहा,''ये ट्रेलर है, ये 11-12 विधायकों की ज्वाइनिंग की कहानी होगी। दो और विधायकों ने मुलाकात की है, वो कुछ कानूनी अड़चन की वजह से अभी पार्टी में शामिल नहीं हुए|
विधायक के करीबी कर रहे राज्य के हिस्सों में दौरा
विधायक ने कहा कि उनके करीबी सहयोगी आशीष साहा और उनके कार्यकर्ता जिन्होंने माकपा को सत्ता से हटाने और बीजेपी को सत्ता में लाने में अहम भूमिका निभाई थी, वे पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और लोगों से बातचीत कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि हमने अब सरकार से पीड़ित लोगों की आवाज सुननी शुरू कर दी है| उन्होने दावा किया था कि लोग अब सरकार से तंग आ चुके हैं क्योंकि सरकार उनके हितों की पूर्ति नहीं कर पा रही है.सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहु के शामिल होने के बाद त्रिपुरा के कांग्रेस प्रभारी अजॉय कुमार ने कहा, ये ट्रेलर है, ये 11-12 विधायकों की ज्वाइनिंग की कहानी होगी| दो और विधायकों ने मुलाकात की है, वो कुछ कानूनी अड़चन की वजह से अभी पार्टी में शामिल नहीं हुए|
29 जनवरी को दिया था सरकार के विरोध में बयान
इससे पहले 29 जनवरी को बीजेपी के बागी विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने त्रिपुरा सरकार पर हमला किया था| उन्होंने कहा था कि राज्य में लोकतंत्र नहीं है और यहां लोगों का दम घुट रहा है|
त्रिपुरा में अगले साल होंगे चुनाव
त्रिपुरा में अगले साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा में दो विधायकों के इस्तीफे के साथ भाजपा की संख्या अब 33 हो गई है।