मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

त्रिपुरा में राजनीतिक हिंसा हो रही, कोई सुरक्षित नहीं, भाजपाइयों ने कांग्रेस के 50 कार्यालयों फूंक दिया: सुदीपरॉय बर्मन

नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और त्रिपुरा प्रभारी डॉ अजय कुमार ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'झिरन्या अगरतला में एक जगह है, वहां पर एक व्यक्ति जो सरकार का पदाधिकारी नहीं है, भाजपा का कार्यक…

त्रिपुरा में राजनीतिक हिंसा हो रही, कोई सुरक्षित नहीं, भाजपाइयों ने कांग्रेस के 50 कार्यालयों फूंक दिया: सुदीपरॉय बर्मन
त्रिपुरा में राजनीतिक हिंसा हो रही, कोई सुरक्षित नहीं, भाजपाइयों ने कांग्रेस के 50 कार्यालयों फूंक दिया: सुदीपरॉय बर्मन | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  वरिष्ठ कांग्रेस नेता और त्रिपुरा प्रभारी डॉ अजय कुमार ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, 'झिरन्या अगरतला में एक जगह है, वहां पर एक व्यक्ति जो सरकार का पदाधिकारी नहीं है, भाजपा का कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के दीवार और गेट तोड़ रहा था| हमारे बहुत ही कर्मठ कार्यकर्ता केशव सरकार जी के घर को एक व्यक्ति ने बुलडोजर लेकर तोड़-फोड़ की।  बीजेपी लगातार कानून पर हमला कर रही है|



पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कहा,'',त्रिपुरा में सुपर जंगलराज चल रहा है। भाजपा में उनका प्रेरणास्रोत दुर्योधन बनने का है, जिस प्रकार से विपक्ष पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं| सुदीप बर्मन जी, जरिता जी, आशीष साहा जी और वरिष्ठ नेता एक मीटिंग कर रहे थे, अचानक 50 लोग आकर हमला करते हैं। लेकिन केस कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं पर करते हैं, जेल भेज देते हैं|



जहां पर बुलडोजर चला, वहां पर सुदीप जी के सिर पर बोतल तोड़ दी, बिरणजीत सिन्हा के ऊपर हमला हुआ, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की गाड़ी को तोड़ दिया। 8 अगस्त को हमारे जिला दफ्तर को जलाने का प्रयास किया| अभी तक भाजपाइयों ने कांग्रेस के 50 कार्यालयों को जला दिया है। हमारे कहने पर FIR नहीं होती है, उनके कहने पर FIR दर्ज कर दी जाती है|



डॉ अजय कुमार ने कहा,''26 जून 2022 को जब काउंटिंग होती है, तब ये कांग्रेस कार्यालय पर हमला करते हैं। त्रिपुरा का पुलिस स्टेशन और कांग्रेस कार्यालय आमने-सामने हैं, वहां पर बीजेपी द्वारा पत्थरबाजी होती है| त्रिपुरा में कोई सुरक्षित नहीं है, कोई कांग्रेसी कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है, क्योंकि बीजेपी को मालूम है कि ये गुंडों के बल पर चुनाव जीतते हैं|



वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुदीपरॉय बर्मन ने कहा,'जब से भाजपा ने शपथ ली थी, तब से अब तक 604 हत्याएं हुई हैं, 678 दंगें हुए हैं, 644 अपहरण, 1778 चोरी की वारदातें हुई हैं| त्रिपुरा में हमें लगने लगा है कि हमें अब तक स्वाधीनता प्राप्त नहीं हुई। क्योंकि हम राजनीतिक कार्यकर्ता की हैसियत से कोई भी कार्य नहीं कर पाते। जब हम राजनीतिक कार्यक्रम करते हैं, तो हम पर हमला हो जाता है|



सुदीपरॉय बर्मन ने कहा,'त्रिपुरा में राजनीतिक हिंसा हो रही है। 15 तारीख की रात को पुलिस हेडक्वार्टर में चोर ने घुस कर 164 फाइल्स चोरी कर ली। जितनी भी करप्शन वाली फाइल हैं, वो सब फाइल गायब कर दी जाती हैं| फिर 19 तारीख की रात को हायर एजुकेशन दफ्तर से 450 फाइल हाई सिक्योरिटी जोन से चोरी हो जाती हैं। मतलब बीजेपी को लगने लगा है कि वो चुनाव में नहीं जीतेंगे, इसलिए फाइल चोरी करवाई जा रही हैं: श्री सुदीपरॉय बर्मन



बर्मन ने कहा,'कांग्रेस जबरदस्त चुनौती दे रही है भाजपा को, हमारा दोष ये है कि हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। मेरे विधानसभा क्षेत्र ने दोष किया कि उन्होंने हमें विजय दिलाई है, बीजेपी को ये हजम नहीं हो रहा है| हमारे अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव जी अधिकारियों से मिले भी, लेकिन अब तक सुरक्षा बढ़ाई नहीं गई है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।