किसानों द्वारा सरकार के प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद गृह मंत्री शाह के आवास पर पहुंचे कृषि मंत्री तोमर
नई दिल्ली: आंदोलनरत किसानों ने कृषि कानूनों में बदलाव के मोदी सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया| कृषि कानूनों (Farm Laws) में संशोधनों को लेकर मोदी सरकार (Modi Goverment) के प्रस्ताव आंदोलनरत किसानों (…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
किसानों द्वारा सरकार के प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद गृह मंत्री शाह के आवास पर पहुंचे कृषि मंत्री तोमर | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: आंदोलनरत किसानों ने कृषि कानूनों में बदलाव के मोदी सरकार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया| कृषि कानूनों (Farm Laws) में संशोधनों को लेकर मोदी सरकार (Modi Goverment) के प्रस्ताव आंदोलनरत किसानों (Farmers) को मंजूर नहीं हैं| किसानों द्वारा सरकार के प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे|
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। इससे पहले सरकार ने किसानों को कृषि बिलों में संशोधन का लिखित प्रस्ताव भेजा। केंद्र सरकार ने 19 पन्नों का लिखित प्रस्ताव भेजा है| जिसे किसानों ने ठुकरा दिया| किसानों का कहना है कि,''उन्हें यह प्रस्ताव मंजूर नहीं है| हम इसे पूरी तरह से रद्द करते हैं|
किसानों ने आज प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि हमें जो प्रस्ताव मिला है उसे हम पूरी तरह से रद्द करते हैं|हम जियो (Jio) के सारे मॉल्स का बहिष्कार करेंगे| हम 14 तारीख को ज़िला मुख्यालयों को घेरेंगे|पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे| उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर को जयपुर- दिल्ली हाईवे को रोकेंगे|
किसानों ने कहा कि वे 14 दिसंबर को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे| वे 12 दिसंबर को पूरे देश के टोल प्लाज़ा जाम कर देंगे| इसी दिन दिल्ली-जयपुर हाईवे को बंद करेंगे| साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हाईवे इससे पहले भी बंद किया जा सकता है| किसान संगठन के नेता डॉ दर्शनपाल ने कहा कि हम रिलायंस के सारे मॉलों का बहिष्कार करेंगे|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।