मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Union Budget: 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर होंगे स्थापित, पीएम कौशल विकास योजना 4.0 की होगी शुरुआत

नई दिल्ली: Union Budget 2023-24: केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 01 फरवरी, 2023 को संसद में केन्‍द्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि हमारे युवाओं को सशक्‍त बनाने और…

Union Budget: 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर होंगे स्थापित, पीएम कौशल विकास योजना 4.0 की होगी शुरुआत
Union Budget: 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर होंगे स्थापित, पीएम कौशल विकास योजना 4.0 की होगी शुरुआत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Union Budget 2023-24: केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 01 फरवरी, 2023 को संसद में केन्‍द्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा कि  हमारे युवाओं को सशक्‍त बनाने और 'अमृत पीढ़ी' के सपने साकार करने में मदद करने हेतु, हमने कौशलवर्द्धन पर केंद्रित राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति निरूपित की है, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करने में सहायक आर्थिक नीतियां अपनाई हैं और व्‍यवसाय के अवसरों का समर्थन किया है।


केंद्रीय बजट 2023-24 में सात प्राथमिकताओं को अपनाया गया है, जो एक-दूसरे की संपूरक हैं और ‘सप्‍तऋषि’ के रूप में अमृत काल में हमारा मार्गदर्शन करती हैं। युवा शक्ति हमारे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में से एक है। 


प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0

वित्‍त मंत्री ने घोषणा की कि अगले तीन वर्षों में लाखों युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 शुरू की जाएगी। ऑन जॉब प्रशिक्षण, उद्योग साझीदारी और उद्योग की जरूरतों के साथ पाठ्यक्रमों के संरेखन पर जोर दिया जाएगा। उन्‍होंने इस बात को रेखांकित किया कि यह योजना इंडस्‍ट्री 4.0 जैसे कोडिंग, एआई (कृत्रिम बुद्धिमता), रोबोटिक्‍स, मेकाट्रॉनिकस, आईओटी, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोनों और सॉफ्ट स्किल जैसे नये युग के पाठ्यक्रमों को शामिल करेगी।


वित्‍त मंत्री सीतारमण ने युवाओं को अंतरराष्‍ट्रीय अवसरों के लिए कौशल प्रदान करने हेतु अलग-अलग राज्‍यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्‍थापित करने का भी प्रस्‍ताव रखा।



राष्‍ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्‍साहन योजना

 सीतारमण ने घोषणा की कि अखिल भारतीय राष्‍ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्‍साहन योजना के अंतर्गत तीन वर्षों में 47 लाख युवाओं को वृत्तिका सहायता प्रदान करने के लिए प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण शुरू किया जाएगा।


एकीकृत स्किल इंडिया डिजिटल प्‍लेटफॉर्म

निर्मला सीतारमण ने सूचित किया कि निम्‍नलिखित एकीकृत स्किल इंडिया डिजिटल प्‍लेटफॉर्म की शुरुआत कर कोशलवर्द्धन हेतु डिजिटल तंत्र को और विस्‍तार प्रदान किया जाएगा। इसके बारे में विस्‍तार से बताते हुए उन्‍होंने कहा कि यह:

●मांग आधारित औपचारिक कौशलवर्द्धन सक्षम करेगा

●एमएसएमई सहित नियोक्‍ताओं के साथ जोड़ेगा, और

●उद्यमिता योजनाओं की सुलभता सुगम बनाएगा





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।