मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कांग्रेस का भाजपा पर हमला, PM मोदी अपने पार्टी के इन दरिंदों के दुष्कर्मों के लिए देश से माफ़ी कब माँगेंगे?

नई दिल्ली: Ankita Bhandari murder case: भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 साल की लड़की अंकिता भंडारी की हत्या कर दी थी और उसका शव चिल्ला पॉवर हाउस के नहर में फें…

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कांग्रेस का भाजपा पर हमला, PM मोदी अपने पार्टी के इन दरिंदों के दुष्कर्मों के लिए देश से माफ़ी कब माँगेंगे?
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कांग्रेस का भाजपा पर हमला, PM मोदी अपने पार्टी के इन दरिंदों के दुष्कर्मों के लिए देश से माफ़ी कब माँगेंगे? | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Ankita Bhandari murder case: भाजपा नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 19 साल की लड़की अंकिता भंडारी की हत्या कर दी थी और उसका शव चिल्ला पॉवर हाउस के नहर में फेंक दिया था। पुलकित अंकिता को जबरन देह व्यापार के धंधे में उतारना चाहता था ।पुलकित चाहता था कि अंकिता उसके रिसॉर्ट में आने वाले ग्राहकों की भी 'सेवा' करे यानी वह उसे कस्टमर्स के सामने वेश्या बनाकर कॉल गर्ल के तौर पर पेश करना चाहता था। अंकिता इन सबका विरोध करती थी। जिसके चलते उसकी की हत्या कर दी गई थी| रिजॉर्ट के रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी मर्डर केस में पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की का शव भी पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया है|



अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूरे उत्तराखंड में आक्रोश देखा जा रहा है..| पुरे उत्तराखंड में जगह -जगह विरोध हो रहे है| ऋषिकेश में स्थानीय लोगों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर आंदोलन किया। इस दौरान लोगों ने भाजपा विधायक रेणु बिष्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनकी कार में तोड़फोड़ की।



वहीं,कांग्रेस ने भी अंकिता हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है| कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी मेहनत करके कुछ बनना चाहती थी। लेकिन भाजपा नेता के बददिमाग लड़के को लगा कि लड़कियों से देह व्यापार करवाना चाहिए, जब वह बेटी देह व्यापार के लिए नहीं मानी तो उसको नहर में धकेल कर उसकी हत्या कर दी गई..| पिछले 5 दिन से अंकिता लापता थी, कल वो लड़का अरेस्ट हुआ। है। पुलकित आर्य, जो कि उत्तराखंड के पूर्व मंत्री विनोद आर्य का पुत्र है। ऐसा क्यों है- जब भी कहीं कोई दुष्कर्म की घटना पाई जाती है, उसमें भाजपा के नेता का नाम सामने आ जाता है|



प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,''पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी अपनी आँखों में कुछ सपने लेकर, जीवन में कुछ हासिल करने की उम्मीद को लेकर एक तरह से फतह करने के लिए अपने घर से निकली थी। मेहनत करके कछ बनना चाहती थी, कुछ कर दिखाना चाहती थी। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के नेता के एक बददिमाग लड़के, सत्ता के नशे में चूर एक बददिमाग लड़के को लगा कि ऐसी बच्चियों से देह व्यापार कराना चाहिए, अपने होटल में और जब उसने देह व्यापार करने से, प्रोस्टीट्यूशन करने से मना किया, तो उसको मजबूर किया गया और जब वो नहीं मानी, तो उसकी नहर में धकेलकर हत्या कर दी गई।


कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,'5 दिन से अंकिता लापता थी, कल वो लड़का अरेस्ट हुआ है, पुलकित आर्य, विनोद आर्य का लड़का, जो पूर्व मंत्री हैं, उत्तराखंड की सरकार में, भाजपा की सरकार में, उनका दूसरा बेटा अंकित आर्य राज्य मंत्री का दर्जा लेकर घूम रहा था। ऐसा क्यों है कि जब भी लड़की के शोषण की, जब भी किसी लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आती है, तो कहीं न कहीं उसमें भारतीय जनता पार्टी के नेता का नाम जरुर सामने आ जाता है? अंकिता के परिवार की आँखों में आँख डालकर आज किसी भाजपा के नेता की बात करने की हिम्मत है? ये कैसे वहशी दरिंदे इन्होंने भरे हुए हैं? ये कौन जानवर हैं, जिनको लगता है कि एक लड़की की जान की कीमत नहीं है? ये कौन लोग हैं, जिनको लगता है कि लड़की जब नौकरी करने घर से निकली है, उसको देह व्यापार की तरफ ये धकेल देंगे? इस रिजोर्ट का नाम था वनंतरा और बहुत आक्रोश और जो जन आक्रोश दिखा, उसके बाद भाजपा जागी और कुछ कार्रवाई हुई है। लेकिन मेरा अपना मानना है, ये सेलेक्टिव कार्रवाई है, अगर कार्रवाई करनी है, तो अपने तमाम एमएलएज़, अपने तमाम एमपीज़ को बर्खास्त करिए, उसके बाद महिला सुरक्षा का, बेटियों के हक की, बेटियों के हुकूक की बात कीजिएगा।



सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,'अंकिता की चिता अभी ठंडी नहीं हुई है, लेकिन ये पूछना जरूरी है कि अंकिता को किस हक से देह व्यापार की ओर ये आदमी धकेल रहा था और जब वो नहीं मानी, तो इसको क्यों लगा, इस वहशी दरिंदे को कि उसकी जान ले लेगा और ये पहला वाकया नहीं है, मेरे ख्याल से ये अंतिम भी नहीं होगा। 


मैं उत्तर प्रदेश से आती हूँ और आपको मैं सिलसिलेवार तरीके से नाम लेकर बता देती हूँ, भाजपा का असली, चाल, चरित्र और चेहरा। पिछले 48 घंटे की कुछ खबरें आपके सामने ला रही हूँ।


आगरा में भाजपा के विधायक पुत्र पर महिला के साथ शारीरिक शोषण, गर्भपात और जान की धमकी देने का आरोप

आगरा में भाजपा के विधायक छोटे लाल वर्मा, उनके सुपुत्र श्री लक्ष्मीकांत वर्मा जी पर एक महिला ने शारीरिक शोषण, दुराचार, गर्भपात, मारपीट और जान की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसको बर्खास्त क्यों नहीं करते हैं आप? जिन महिलाओं को सुरक्षित कर रहे हैं, किस बेटी को बचा रहे हैं आप, जब आपके एमएलए पर गर्भपात से लेकर दुराचार और शारीरिक शोषण तक का आरोप लगा है?



जबलपुर में भाजपा नेता शशिकांत सोनी पर नौकरी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

ये अकेला वाकया नहीं है। जबलपुर में भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ के शशिकांत सोनी द्वारा एक महिला के साथ जबरन शारीरिक शोषण किया गया, नौकरी देने के छलावे पर, उनको कौन सी जेल में भेजिएगा, उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है, ये मैं जरुर जानना चाहूँगी? 


शहडोल में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी पर महिला के साथ शारीरिक शोषण

अभी शहडोल मध्य प्रदेश में, विजय त्रिपाठी जी, भाजपा के नेता, जैतपुर में मंडल अध्यक्ष उनके खिलाफ एग्जेक्टली ये केस महिला के साथ शारीरिक शोषण, उसका रेप, उसके साथ बलात्कार और उसको किसी न किसी छलावे में लाकर ऐसा करना। 



मेघालय भाजपा के उपाध्यक्ष प्रोस्टीट्यूशन चला रहे थे

मेघालय के भाजपा के वो वाइस प्रेसीडेंट सभी को याद हैं, बर्नार्ड बराक जी, जो महिलाओं को लेकर ब्रोथल चला रहे थे, प्रोस्टीट्यूशन चला रहे थे, देह व्यापार करा रहे थे। लेकिन ये सूची अभी खत्म नहीं हुई है। 



सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,'कर्नाटक के भाजपा के एमएलए आप सबको याद होंगे और ये इनकी असली सोच दिखाता है, कर्नाटक के भाजपा के वो एमएलए, अरविंद लिंबावली जी, जो वीडियो में एक महिला के साथ बदतमीजी करते हुए दिखे और जब आपके जैसे निडर पत्रकारों ने उनसे उसके बारे में सवाल पूछा, तो उनसे उस आदमी ने पलटकर कहा कि क्या मैंने उस महिला का रेप कर दिया है?




कांग्रेस नेता ने कहा,''एक नीति निर्माता को, एक कानून के रखवाले को लगता है कि रेप, जैसे पॉकेट मारने जैसी चीज है। ये चुने हुए एमएलए की मैं बात कर रही हूँ। नवीन सिंह, बीजेपी ऑफिस बेयर्र 25 साल के मीरा रोड़ पर सेक्सुअली ऑफेन्स में पाए गए थे। श्रीकांत देशमुख महाराष्ट्र के सोलापुर में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था, अपने साथ दुराचार करने का, अपने साथ शीरीरिक शोषण करने का, अपने साथ जोर और जबरदस्ती करने का। ये श्रीकांत देशमुख जी, सोलापुर के जिला अध्यक्ष थे।



सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,' और अभी तो मैंने उन्नाव के कुलदीप सेंगर और शाहजहांपुर के स्वामी चिन्मयानंद का नाम नहीं लिया है। अभी तो मैंने सांसद रेखा वर्मा का नाम नहीं लिया है. जिनके लोगों ने लखीमपर में रित सिंह का चीरहरण किया था, एक इलेक्टेड जिला पंचायत सदस्य का, क्योंकि वो अपनी मर्जी से वोट देने जा रही थीं। 



अभी मैंने सीमा पात्रा का जिक्र नहीं किया है, झारखंड की वो दरिंदी सीमा पात्रा, भाजपा की नेत्री सीमा पात्रा, जो अपने घर पर एक आदिवासी महिला के साथ वो सलक करती थी. जिसको सनकर रोंगटे खड़े हो जाएं, उसको अपना पेशाब चटाने तक का काम करती थी, कमरे में बंद करके और जिसका पर्दाफाश उसके लड़के ने किया था। 



कहां हैं भाजपा की महिला नेत्रियां...कहां हैं प्रधानमंत्री? ... वो इस देश से माफी कब मांगेंगे?

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,'तो आज सवाल जरुर उठेगा कि कहाँ है वो महिला नेत्रियाँ और कहाँ है देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वो इस देश से माफी कब मांगेंगे? जब मोदी जी खड़े होकर लाल किले की प्राचीर से बोलते हैं कि महिलाओं का सम्मान होना चाहिए, तो जब आपके लोग ऐसा काम कर रहे हैं. आप इस देश से माफी कब मांगिएगा? 



सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,'माफी मांगना तो दूर आपके गृह क्षेत्र में 11 बलात्कारी रिहा होते हैं, आपके मुंह से एक शब्द नहीं निकलता है और महिला और बाल विकास मंत्रालय की मंत्री..., अंकिता को भाजपा के एक नेता के लड़के ने पहले देह व्यापार के लिए मजबूर किया और उसके बाद जान से मार डाला। जब ये मामला कल शाम को सामने आ रहा था और इस देश का कलेक्टिव कॉन्शियसनेस ये पूछ रहा था कि वह अपनी बेटियों के साथ कैसे कर सकते हैं तो स्मृति ईरानी जी अपनी रसोई की तस्वीर दिखाकर कहती हैं,



अंकिता ने जब देह व्यापार के लिए मना किया तो भाजपा नेता के दरिंदे लड़के ने नहर में ढकेल कर उसकी हत्या कर दी नरेंद्र मोदी अपने पार्टी के इन दरिंदों के दुष्कर्मों के लिए इस देश से माफ़ी कब माँगेंगे?  स्मृति ईरानी, खून नहीं खौलता? : सुप्रिया श्रीनेत



अंकिता भंडारी के साथ घटी घटना दिल दहलाने वाली

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा,''उत्तराखंड में अंकिता भंडारी के साथ घटी घटना दिल दहलाने वाली है। तमाम लड़कियां अपने सपनों को पूरा करने के लिए घरों से बाहर निकलती हैं। वैसे ही अंकिता भंडारी भी काम करने गई थीं, जिनको खौफनाक तरीके से मार दिया गया। लड़कियों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध करने वाले अपराधी उनके हौसलों पर भी हमला करते हैं। मैं सोच सकती हूं कि इस लड़की के मां-बाप पर क्या गुजर रही होगी।



प्रियंका गांधी ने कहा,नौकरी/काम करने वाली लड़कियों को सुरक्षा देना और नौकरी की जगहों को सुरक्षित बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकारों को महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी ही होगी। त्वरित कार्रवाई और सख्त सजा व महिला सुरक्षा के उचित प्रावधानों से ही इस समस्या का हल निकलेगा। 



यह भी पढ़ें:मुख्य आरोपी के भाई व पूर्व मंत्री के बेटे अंकित आर्य को सरकार ने उत्तराखंड ओबीसी कमीशन के डिप्टी चेयरमैन के पद से हटाया 


अंकिता भंडारी हत्या में भाजपा नेता पुत्र समेत 3 गिरफ्तार 



मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद और भाई भाजपा निष्कासित 


स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता व पूर्व मंत्री के रिसोर्ट में की तोड़फोड़, आरोपियों को लेकर जा रही पुलिस की गाड़ी को महिलाओं ने घेरा


यह भी पढ़ें : प्रदेश में कानून का राज नहीं, लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा : अखिलेश ने चुन-चुनकर योगी सरकार पर बोला हमला 












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।