मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

रेलवे की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की उम्मीदें तोड़ रही 'समाप्त' होती हर नौकरी: रेलवे में 10 हजार और पदों को खत्म करने की रिपोर्ट पर वरुण गांधी का सरकार पर हमला, पूछा सवाल

नई दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है| रेलवे में 10 हजार और पदों को खत्म करने की रिपोर्ट को लेकर वरुण गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| वरुण गांधी ने कहा कि,'''समाप…

रेलवे की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की उम्मीदें तोड़ रही 'समाप्त' होती हर नौकरी: रेलवे में 10 हजार और पदों को खत्म करने की रिपोर्ट पर वरुण गांधी का सरकार पर हमला, पूछा सवाल
रेलवे की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की उम्मीदें तोड़ रही 'समाप्त' होती हर नौकरी: रेलवे में 10 हजार और पदों को खत्म करने की रिपोर्ट पर वरुण गांधी का सरकार पर हमला, पूछा सवाल | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है| रेलवे में 10 हजार और पदों को खत्म करने की रिपोर्ट को लेकर वरुण गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| वरुण गांधी ने कहा कि,'''समाप्त होती हर नौकरी रेलवे की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की उम्मीदें तोड़ रही है।



वरुण गांधी ने ट्वीट किया,'''विगत 6 वर्षों में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी में 72000 हजार पद समाप्त कर चुका रेलवे अब NCR जोन के 10000 पदों को भी समाप्त करने जा रहा है। 



वरुण गांधी ने कहा कि,''समाप्त होती हर नौकरी रेलवे की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं की उम्मीदें तोड़ रही है। वरुण गांधी ने सरकार से सवाल पूछा है कि-यह ‘वित्तीय प्रबंधन’ है या ‘निजीकरण’ की तरफ बढ़ाया जा रहा कदम?



खबरों के मुताबिक, उत्तर मध्य रेलवे जोन में आने वाले दिनों में 10,000 से अधिक पदों को हटाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह सभी पद नॉन सेफ्टी कैटेगरी में आते हैं। प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल में जो पद सरेंडर किए जाने हैं उसकी मुख्यालय स्तर पर सूची बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 31 मई 2022 को जिन पदों को हटाया जाना है उसकी सूची रेलवे को भेज दी जाएगी।


दरअसल रेलवे बोर्ड द्वारा 20 मई को एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को एक पत्र जारी किया गया था। पत्र के माध्यम से गैरसंरक्षा श्रेणी के 50 फीसदी पदों को तत्काल समाप्त करने को कहा गया है। रेलवे बोर्ड की डायरेक्टर द्वारा जारी गए किए पत्र में कहा गया है कि सभी जोनल रेलवे व रेल उत्पादन इकाइयां 31 मई तक 50 फीसदी पद समाप्त कर अनुपालन रिपोर्ट बोर्ड को भेजें।



बता दें कि, अभी दो दिन पहले सरकार ने रेलवे में 91629 पदों की भर्ती समाप्त कर दिया है| भारतीय रेल में 91,629 पदों पर भविष्य में कभी भर्तियां नहीं की जाएंगी। सरकार ने इनको गैर जरूरी बताते हुए समाप्त कर दिया है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।