नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर (National Herald Office) को सील करने और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हम नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं। उनको जो करना है, कर लें- कुछ फर्क नहीं पड़ेगा। देश की रक्षा करने, लोकतंत्र की रक्षा करने, देश में भाईचारे को कायम रखने का काम मैं करता रहूंगा। हम डरते नहीं हैं|
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘‘वह हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। वह सोचते हैं कि हम पर थोड़ा सा दबाव डालकर हमें चुप करा लेंगे लेकिन हम चुप नहीं होने वाले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जो कर रहे हैं वह लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है हम उसके ख़िलाफ़ खड़े रहेंगे|
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार के कुशासन में तानाशाही चरम पर है। नेशनल हेराल्ड कार्यालय में छापेमारी कर यंग इंडियन का दफ्तर सील करना तथा श्रीमती सोनिया गांधी जी व Rahul Gandhi जी के घर को पुलिस द्वारा घेरा जाना सत्य को दबाने का भाजपा का षड्यंत्र है।सचिन पायलट ने कहा, ‘राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस का जो योगदान रहा है, उसे भाजपा अपने इन कुचक्रों से कभी मिटा नहीं सकती। भाजपा की जन-विरोधी नीतियों, अहंकार और तानाशाही के खिलाफ हम मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।
ED द्वारा यंग इंडिया कार्यालय (नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर) को सील करने पर केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा, ‘‘ये सब इन लोगों ने किया है इसलिए सुरक्षा ज्यादा रखने का सोचा होगा। देश में बहुत अच्छी न्यायपालिका है इसलिए जो भी कुछ होगा कानून के हिसाब से होगा। कोर्ट में जाने से इतना क्यों डरते हो?|