हम लोग “अकारण जंग” के पीडित: यूक्रेन की डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर एमीन झापरोवा
नई दिल्ली: यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री एमीन झापरोवा दिल्ली के साउथ ब्लॉक पहुंची। वह भारत की 4 दिवसीय दौरे पर हैं। यहाँ (साउथ ब्लॉक) मीडिया से बात करते हुए एमीन झापरोवा ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा, “ य…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
हम लोग “अकारण जंग” के पीडित: यूक्रेन की डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर एमीन झापरोवा | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री एमीन झापरोवा दिल्ली के साउथ ब्लॉक पहुंची। वह भारत की 4 दिवसीय दौरे पर हैं। यहाँ (साउथ ब्लॉक) मीडिया से बात करते हुए एमीन झापरोवा ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा, “ यूक्रेन ने कभी किसी और देश पर हमला नहीं किया। हम लोग अकारण जंग के पीडित हैं। जैसा की आपके प्रधानमंत्री (मोदी) ने कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है और हम इसका पूरी तरह से समर्थन करते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से हम एक आक्रामक देश से घिरे हैं|
उप-विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने कहा, “ हम भारत को उसके आर्थिक संबंधों को लेकर किसी भी तरह से निर्देश नहीं दे सकते। हमें लगता है कि भारत को अपने संसाधनों को लेकर विविधता लानी चाहिए, न ही सिर्फ ऊर्जा के क्षेत्र में बल्कि अपनी सैन्य के क्षेत्र में भी लाना चाहिए| झापरोवा ने कहा, “हमारे देश में जब हम सिर्फ रूस पर निर्भर थे तो उन्होंने उसका गलत फायदा उठाया। भारत को सैन्य अनुबंधों, राजनीतिक बातचीत में व्यावहारिक होना चाहिए|
एमीन झापरोवा ने कहा, “अगर मेरे राष्ट्रपति की बात प्रधानमंत्री मोदी से होती है तो वे उनको यूक्रेने आने का न्योता जरूर देंगे। मुझे लगता है कि एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में भारत वास्तव में दुनिया का विश्वगुरु है और मूल्यों और न्याय के लिए लड़ते हुए हमने यूक्रेन में यही महसूस किया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।