मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

West Bengal Elections 2021 : बंगाल में दूसरे चरण का मतदान खत्म, शाम छह बजे तक 80.43 फीसदी हुआ मतदान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है| पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में शाम 6 बजे तक 80.43% मतदान हुआ| चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम छह बजे तक…

West Bengal Elections 2021 : बंगाल में दूसरे चरण का मतदान खत्म, शाम छह बजे तक 80.43 फीसदी हुआ मतदान
West Bengal Elections 2021 : बंगाल में दूसरे चरण का मतदान खत्म, शाम छह बजे तक 80.43 फीसदी हुआ मतदान | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए पहले चरण का मतदान सम्पन्न हो गया है| पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान में शाम 6 बजे तक 80.43% मतदान हुआ| चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम छह बजे तक 80.43 फीसदी मतदान हुआ है।




नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता का उत्सव है। नंदीग्राम में भाजपा कभी नहीं जीतेगी क्योंकि हमें 90 फीसदी तक वोट मिले हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन प्रधानमंत्री रैली क्यों करते हैं। क्या यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने कहा कि वोटरों को गांव में आने नहीं दिया जा रहा है। ऐसा खराब चुनाव हमने कभी नहीं देखा



मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गृह मंत्री खुद सीआरपीएफ, बीएसएफ और अन्य जवानों को केवल भाजपा और उसके गुंडों की मदद करने का निर्देश दे रहे हैं। मैं चुनाव आयोग से माफी मांगते हुए कहना चाहती हूं कि हमने बहुत सारे पत्र आपको दिए हैं लेकिन आप केवल भाजपा उम्मीदवारों का एकतरफा समर्थन कर रहे हैं।


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं सभी को विक्ट्री साइन दिखा रही हूं और सुनिश्चित करना चाहती हूं कि मेरी जीत होगी। उन्होंने कहा कि  चुनाव आयोग और अमित शाह, कृपया अपने गुंडों को नियंत्रित करें जो रैलियों में महिला पत्रकारों को घेर रहे हैं। मैं इस बात का खुलासा नहीं कर सकती कि मैंने ऑब्जर्वर के साथ क्या चर्चा की, यह गोपनीय है। मैंने इससे पहले ऐसा बुरा चुनाव नहीं देखा है।


ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में मतदान केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की। ममता बनर्जी ने कहा कि वे (भाजपा) स्थानीय लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे। मैं सुबह से कैंपेनिंग कर रही हूं। अब आपसे अपील करती हूं कि इस मामले पर नजर डालें।




केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हम विकास की चर्चा करते हैं। मुझे अपने धर्म पर, संस्कृति पर गर्व है। ममता दीदी से पूछना चाहिए, उधर कलमा पढ़ रही थी इधर गोत्र बता रही हैं, न माया मिली न राम।




टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लग???या है। उन्होंने इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की है। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 6,7,49,27,162,21,26,13,262,256,163 और 20  में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चरिंग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईवीएम पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने बूथ रिगिंग का भी आरोप लगाया।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।