मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कूचबिहार में हुई मौतों के लिए अमित शाह ने ममता को ठहराया जिम्मेदार , पूछा- युवाओं ने CISF के हथियार लूटने की हिम्मत क्यों की'?

सिलिगुड़ी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में हुई हिंसा में TMC के 5 कार्यकर्ता की मौत के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कूचबिहार में शनिवार को हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने…

कूचबिहार में हुई मौतों के लिए अमित शाह ने ममता को ठहराया जिम्मेदार , पूछा- युवाओं ने CISF के हथियार लूटने की हिम्मत क्यों की'?
कूचबिहार में हुई मौतों के लिए अमित शाह ने ममता को ठहराया जिम्मेदार , पूछा- युवाओं ने CISF के हथियार लूटने की हिम्मत क्यों की'? | फ़ोटो: TVL News

सिलिगुड़ी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में हुई हिंसा में TMC के 5 कार्यकर्ता की मौत के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कूचबिहार में शनिवार को हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने तीन दिन तक किसी भी नेता के वहां जाने पर रोक लगा दी है। इस राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भड़क गईं। ममता ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव आयोग को अपना नाम बदलकर 'मोदी कोड ऑफ कंडक्ट' (एमसीसी) रख लेना चाहिए। अब ममता 14 अप्रैल को कूचबिहार के दौरे पर जाएंगी।




कल कूचबिहार में हुई घटना पर पश्चिम बंगाल के शांतिपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, बंगाल चुनाव के चौथे चरण में कल एक दुखद घटना हुई। जिस प्रकार से इस घटना का राजनीतिकरण किया जा रहा है ये बहुत दुखद है। मैंने ममता दीदी के बयान देखे हैं, उसी बूथ पर सुबह आनंद बर्मन की गुंडों द्वारा हत्या कर दी गई ताकि वहां पर मतदान न हो और CISF के हथियार लूटने की कोशिश की|




अमित शाह ने कहा कि,''ममता दीदी सिर्फ चार लोगों को श्रद्धांजलि देती हैं, उनको आनंद बर्मन की मौत की नहीं पड़ी है। मृत्य में भी तुष्टिकरण और वोट की राजनीति करना, ममता दीदी ने बंगाल की राजनीति को कितना नीचे गिराया है, ये इसका एक उदाहरण है| उसी सीतलकुची सीट पर ममता दीदी ने कुछ दिन पहले भाषण दिया था कि CAPF वाले आए तो उन्हें घेर लो, उन पर हमला करो। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूँ कि क्या आपका वो भाषण उन 4 लोगों की मौत का जिम्मेदार नहीं है?




बशीरहाट दक्षिण में अमित शाह ने कहा कि,कुछ युवाओं ने ममता दीदी के बहकावे में आकर बूथ पर हमला कर दिया। CISF के हथियार छीनने का प्रयास किया। CISF को मजबूरी में गोली चलानी पड़ी और 4 युवाओं की जान चली गई। मैं पूछना चाहता हूं, युवाओं ने ऐसी हिम्मत क्यों की| कुछ ही दिन पहले उसी सीट पर ममता दीदी की बैठक थी। दीदी ने उसमें सरेआम ऐलान किया कि युवाओं और महिलाओं आगे आओ, CAPF को घेर लो और उन पर हमला करो। दीदी आप तो कहकर चली गईं मगर आपके कारण उन 4 युवाओं की मौत हो गई|




शाह ने कहा कि,''उसी विधानसभा में उसी दिन सुबह भाजपा के एक कार्यकर्ता की TMC के गुंडों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। दीदी आप इन 4 लोगों के लिए तो आंसू बहाती हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि भाजपा के जिस 5वें कार्यकर्ता की मौत हुई उसके लिए आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं है क्या| 




शाह ने कहा कि,''दीदी CAA का विरोध करती हैं क्योंकि शरणार्थियों को नागरिकता मिलने वाली है। उनको तकलीफ है कि घुसपैठिए नाराज होंगे। CAA के खिलाफ दीदी ने जो प्रस्ताव लाया था, हम वापस लेंगे। शरणार्थियों के लिए सीएम शरणार्थी कल्याण योजना शुरू करेंगे। उनको सालाना 10,000 रूपये सहायता दी जाएगी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।