मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

PM मोदी से बोली ममता बनर्जी - अगर आप झूठ बोल रहे हैं तो कान पकड़ कर उठक बैठक लगाएं, यदि मैंने....

बिधाननगर/बारासात: पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बारासात में एक रैली के दौरान कहा कि हम बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगे; बंगाल गुजरात नहीं बन सकता। मुझे रोकने का कोई फायदा नहीं है। मुख्यमंत्…

PM मोदी से बोली ममता बनर्जी - अगर आप झूठ बोल रहे हैं तो कान पकड़ कर उठक बैठक लगाएं, यदि मैंने....
PM मोदी से बोली ममता बनर्जी - अगर आप झूठ बोल रहे हैं तो कान पकड़ कर उठक बैठक लगाएं, यदि मैंने.... | फ़ोटो: TVL News

बिधाननगर/बारासात: पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बारासात में एक रैली के दौरान कहा कि हम बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगे; बंगाल गुजरात नहीं बन सकता। मुझे रोकने का कोई फायदा नहीं है।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद को स्ट्रीट फाइटर बताते हुए कहा कि मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं। मैं युद्ध के मैदान में लड़ूंगी। बता दें कि बंगाल में 17 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान से पहले ममता बनर्जी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।





चुनाव आयोग द्वारा प्रचार पर 24 घंटे की पाबंदी मंगलवार रात 8 बजे खत्म होते ही ममता बनर्जी ने रैली में कहा कि मुझे हर कीमत पर प्रचार करने से रोकने की कोशिश हो रही है। भाजपा प्रचार कर सकती है, लेकिन मैं नहीं कर सकती। बंगाल के लोग इसका जवाब देंगे। सीएम ममता बनर्जी ने बिधाननगर में कहा कि,''बीजेपी जानती है कि वे चुनाव हार जाएंगे, इसलिए वे मुझे प्रचार करने से रोकने के लिए सभी केंद्रीय एजेंसियों की मदद ले रहे हैं|




ममता बनर्जी ने बारासात में कहा कि मैंने सभी से एकजुट होकर मतदान करने की अपील करके क्या गलती की थी? मुझे हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, माताएं, बहनें, छात्र और युवा, सभी के वोट चाहिए। ममता ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में एक बैठक में कहा था कि ममता दीदी ने माटुआ समुदाय के लिए कुछ नहीं किया। मैं सार्वजनिक रूप से उन्हें चुनौती देती हूं कि यदि मैंने उनके लिए कुछ नहीं किया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी और अगर आप झूठ बोल रहे हैं तो आप कान पकड़ कर उठक बैठक करेंगे।'







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।