मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

BJP के खिलाफ बोल सकती हैं जया बच्चन, लेकिन मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगी': जया बच्चन के TMC के लिए प्रचार करने पर बोले बाबुल सुप्रियो

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज में समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन ने TMC उम्मीदवार अरुप विश्वास के लिए रोड शो किया।टॉलीगंज से TMC उम्मीदवार अरुप विश्वास भाजपा के बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनाव लड…

BJP के खिलाफ बोल सकती हैं जया बच्चन, लेकिन मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगी': जया बच्चन के TMC के लिए प्रचार करने पर बोले बाबुल सुप्रियो
BJP के खिलाफ बोल सकती हैं जया बच्चन, लेकिन मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगी': जया बच्चन के TMC के लिए प्रचार करने पर बोले बाबुल सुप्रियो | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के टॉलीगंज में समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन ने TMC उम्मीदवार अरुप विश्वास के लिए रोड शो किया।टॉलीगंज से TMC उम्मीदवार अरुप विश्वास भाजपा के बाबुल सुप्रियो के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। सपा नेता जया बच्चन के TMC के लिए प्रचार करने पर BJP नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा,''जया बच्चन BJP के खिलाफ बोल सकती हैं लेकिन मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगी|




सपा नेता जया बच्चन के TMC के लिए प्रचार करने पर केंद्रीय मंत्री और BJP नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा,''अरूप विश्वास के बारे में जया जी को पता होता तो वे किसी भी हालत में उनके लिए प्रचार नहीं करतीं। TMC को जिताने को वे कहेंगी और BJP के खिलाफ बोलेंगी लेकिन मेरे खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगी, मैं यकीन के साथ कहता हूं|




TMC उम्मीदवार अरुप विश्वास के लिए प्रचार करने बंगाल पहुँची समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन ने कहा कि,''पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए मेरे मन में अत्यंत प्रेम और सम्मान हैं। वे अकेले ही सभी अत्याचारों के ख़िलाफ़ लड़ रही हैं। मेरी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मुझे पश्चिम बंगाल जाने और ममता बनर्जी का सहयोग करने के लिए कहा है|




गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बाबुल सुप्रियो, लॉकेट चटर्जी समेत कई सांसदों को चुनाव मैदान में उतारा है| बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज भी बंगाल में चुनाव प्रचार में उतरी है| यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान भी प्रचार में उतरे हैं|




पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार रविवार को समाप्त हो गया|। बंगाल में तीसरे चरण के लिए तीन जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान होना है। राज्य में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान होना है। इसमें से दो चरणों का मतदान हो चुका है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।