मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कूचबिहार गोलीबारी: TMC के आरोपों से CRPF का इनकार, कहा-सीतलकुची में बूथ संख्या-126 के बाहर ना तो CRPF की तैनाती थी और ना ही इस घटना में शामिल...

कूचबिहार: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये गोलीबारी केंद्रीय बलों ने की। तृणमूल कांग्रेस का एक 5 सदस्य…

कूचबिहार गोलीबारी: TMC के आरोपों से CRPF का इनकार, कहा-सीतलकुची में बूथ संख्या-126 के बाहर ना तो CRPF की तैनाती थी और ना ही इस घटना में शामिल...
कूचबिहार गोलीबारी: TMC के आरोपों से CRPF का इनकार, कहा-सीतलकुची में बूथ संख्या-126 के बाहर ना तो CRPF की तैनाती थी और ना ही इस घटना में शामिल... | फ़ोटो: TVL News

कूचबिहार: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये गोलीबारी केंद्रीय बलों ने की। तृणमूल कांग्रेस का एक 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। कूचबिहार में हुई घटना को लेकर CRPF ने साफ किया है कि कूचबिहार के सीतलकुची में बूथ संख्या-126 के बाहर ना तो CRPF की तैनाती थी और ना ही वो इस घटना में किसी तरह से शामिल है।





फिलहाल चुनाव आयोग ने इस बाबत रिपोर्ट मांगी है| चुनाव आयोग ने कहा कि,'विशेष पर्यवेक्षकों की एक अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर कूच बिहार के सीतलकुची विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 125 में मतदान स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं। आज शाम 5 बजे तक उनसे और मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है|




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का कहना है कि,'' सीआरपीएफ ने भाजपा के इशारे पर मारा। टीएमसी प्रमुख ने कहा, 'सीआरपीएफ ने कतार में खड़े मतदाताओं को मार दिया, उन्हें इतना दुस्साहस कहां से मिलता है? भाजपा जानती है कि वह हार गई है इसलिए वह मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को मार रही है।'



पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि,''सीआरपीएफ ने आज सीतलकुची (कूच बिहार) में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। सुबह एक और मौत हुई थी। CRPF मेरी दुश्मन नहीं है, लेकिन गृह मंत्री के निर्देश पर एक साजिश चल रही है और आज की घटना एक सबूत है|



तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन ने कहा कि,''केंद्रीय बलों ने दो बार गोलीबारी की। माथाभांगा (कूच बिहार) के ब्लॉक-1 में एक की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए, सीतलकुची ब्लॉक में 3 लोगों की मौत हुई और 1 घायल हुआ। केंद्रीय बल लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं, उन्होंने हदें पार कर दी हैं|




टीएमसी सांसद डिरेक ओ ब्रायन ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आप सही तरीके से हमें हरा नहीं पा रहे हैं तो हमें गोलियां मार रहे हैं, हत्याएं कर रहे हैं| बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए ब्रायन ने कहा कि तुम्हारे आदेश के बाद ही चुनाव आयोग ने बंगाल पुलिस के DG और ADG को बदला था और उस इलाके के SP को भी बदला गया था जहां हत्या की घटना हुई है, 5 की मौत हुई |







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।