मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जहां भी भाजपा हारने की स्थिति में होती है...वहां दंगे करवाती है: संजय राउत

नई दिल्ली/कोलकाता: उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बीजेपी जहां भी हारने की स्थिति में होती है, वहां दंगे…

जहां भी भाजपा हारने की स्थिति में होती है...वहां दंगे करवाती है: संजय राउत
जहां भी भाजपा हारने की स्थिति में होती है...वहां दंगे करवाती है: संजय राउत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली/कोलकाता:  उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि बीजेपी जहां भी हारने की स्थिति में होती है, वहां दंगे करवाती है| राउत ने कहा, "पश्चिम बंगाल की स्थिति बिगाड़ने का काम भाजपा कर रही है।



संजय राउत ने कहा,''कौन सा मुख्यमंत्री चाहेगा कि उसके राज्य में दंगे हों? पश्चिम बंगाल की स्थिति बिगाड़ने का काम वहां का विपक्षी दल भाजपा कर रही है। यह उनका मॉडल बन गया है कि जहां भी उनके हारने की स्थिति होती है वह दंगे कराती है। 


संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार में सब जगह भाजपा हार रही है और यही डर उनको सता रहा है|


इस बीच,  पश्चिम बंगाल राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज हुगली जिले के रिशरा का दौरा किया, जहां कल सोमवार को पथराव हुआ था। बोस ने कहा, "कुछ दिनों से जो घटनाएं यहां हो रही है हम इससे अवगत हैं, यह घटनाएं बिल्कुल ही सहनीय नहीं है। पूरी घटना में सख्त से सख्त क़दम उठाए जाएंगे। हम बंगाल के लोगों के साथ हैं, हम एकजुट हैं और एकजुटता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहेंगे. 


हुगली जिले के रिशरा रेलवे स्टेशन पर कल सोमवार को पथराव की घटना सामने आई। कुछ समय के लिए प्रभावित इलाकों पर ट्रेन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था जिसे बाद में शुरू कर दी गईं। इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।


रिशरा के DSP उज्जवल दास ने कहा, "अभी स्थिति सामान्य है और RFP, GRP मिलकर फ्लैग मार्च कर रहे हैं। जिन लोगों ने यह घटना की उसकी जांच की जा रही है और मामले जल्द गिरफ़्तारी करेंगे। आगे कोई घटना न हो उसके लिए फ्लैग मार्च कर रहे हैं.


 RPF में सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा ने कहा, "रात की घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हमने ट्रेन संचालन स्थगित किया था जिसे बाद में फिर से शुरू कर दिया गया था। अभी स्थिति सामान्य है। लोगों को भय न हो उसके लिए हमने पर्याप्त संख्या में बल तैनात किया हुआ है.



वहीँ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रामनवमी रैलियों के दौरान राज्य में हुई झड़पों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा था. जनता को संबोधित करते हुए, ममता बनर्जी ने कहा था, "मैं आपके (लोगों) के लिए सब कुछ करूंगी, लेकिन मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आगामी पंचायत चुनाव और 2024 के आम चुनाव में दंगे कराने वाली पार्टी बीजेपी का समर्थन न करें


 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "यहां सेंट्रल फोर्स आई, फाइव स्टार होटल में ठहरी, दंगा भड़काया फिर भाजपा वालों के साथ मीटिंग की और फिर वापस लौट गई। इनके आने से सबसे पहले इनसे पूछे कि 100 दिन रोजगार का पैसा कहां है? बाद में दंगा भड़काने बंगाल आए। मैं आपके(जनता) लिए सब करूंगी लेकिन आपसे अनुरोध है कि पंचायत चुनाव और 2024 के चुनाव में आप दंगा करने वाली पार्टी भाजपा का समर्थन न करें.




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।