नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे| पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को आगामी राष्ट्रपति चुनावों के लिए संयुक्त विपक्ष की ओर से आम सहमति के उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। यशवंत सिन्हा को 27 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे|
विपक्ष की बैठक में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "हमने (विपक्षी दलों ने) सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे|
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "''यशवंत सिन्हा भारत के धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक ताने-बाने को बनाए रखने के लिए विशिष्ट रूप से योग्य| एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा,हम 27 जून को सुबह 11.30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं|
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा,हमें खेद है कि मोदी सरकार ने राष्ट्रपति उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया|
हम सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रपति के रूप में यशवंत सिन्हा का समर्थन करने की अपील करते हैं ताकि हम एक योग्य 'राष्ट्रपति' को निर्विरोध चुन सकें|