मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ खुला। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है।सुबह 9:33 बजे, सेंसेक्स 428 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,864 और निफ्टी 130 अं…

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला | फ़ोटो: TVL News


भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ खुला। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है।


सुबह 9:33 बजे, सेंसेक्स 428 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,864 और निफ्टी 130 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,958 पर था।


बिकवाली का सबसे अधिक दबाव मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में देखने को मिल रहा है।


निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 904 अंक या 1.78 प्रतिशत गिरकर 49,983 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 341 अंक या 2.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,728 पर था।


निफ्टी के रियल्टी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी जा रही है।


ऑटो, फार्मा, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट बनी हुई है केवल आईटी इंडेक्स ही हरे निशान में बना हुआ है।


बाजार का रुझान नकारात्मक है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 338 शेयर हरे निशान में और 1977 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।


सेंसेक्स पैक में टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचयूएल, सन फार्मा, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर्स थे।


एमएंडएम, जोमैटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी टॉप लूजर्स थे।


एशिया के ज्यादातर बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक, सियोल, हांगकांग और जकार्ता के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है।


केवल शंघाई के बाजारों में सपाट बने हुए हैं। कच्चे तेल में गिरावट बनी हुई है।


विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा बिकवाली जारी है। एफआईआई की ओर से मंगलवार को 4,486 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी।


इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) द्वारा 4,001 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए थे।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।