इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक अक्षय जादौन का किडनैप कर फिरौती मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रेस्टोरेंट संचालक को अगवा कर आरोपियों ने 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने एक होस्टल पर दबिश देकर रेस्टोरेंट संचालक अक्षय को छुड़वा लिया। इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| पुलिस ने अपहृत रेस्टोरेंट संचालक को सही-सलामत बरामद कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया|
मुरैना के रहने वाले आकाश शर्मा और अक्षय जादौन रिंग रोड पर एक रेस्टोरेंट संचालित करते हैं। बुधवार, 06 अक्टूबर, 2022 को दोनो रेस्टोरेंट की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में दो लोग बाइक पर उनके करीब आए। उन्होंने आकाश और अक्षय से कहा कि तुम एक युवती के साथ छेड़खानी करते हो। तभी एक इनोवा से आए बदमाशों ने अक्षय को जबरस्ती चाकू की नोक पर कार में बिठा लिया। अक्षय को किडनैप करने के बाद उन्होंने 25 लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर उन्होंने अक्षय को जान से मारने की धमकी दी ।
इसके बाद अक्षय जादौन के साथी आकाश शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमितेश नगर स्थित एक फ्लैट में दबिश दी| वहां पुलिस को रेस्टोरेंट संचालक अर्धनग्न हालत में मिला| उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे।इस मामले में सभी 10 आरोपियों को पकड़ लिया।
इंदौर ADCP प्रशांत चौबे ने कहा कि,''2 लड़के आकाश शर्मा और अक्षय जादौन दोनों मिलकर एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। बुधवार को इन्हें रास्ते में एक बाइक पर 2 लोगों ने रोका और एक युवती के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाने लगे, तभी एक इनोवा गाड़ी में कुछ लोग आए और अक्षय जादौन को किडनैप कर ले गए|
प्रशांत चौबे ने कहा कि,''आकाश शर्मा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी द्वारा 25 लाख रुपए फिरौती के रूप में मांगे गए थे। पुलिस ने टीम बनाकर एक होस्टल पर दबिश देकर अक्षय को छुड़वा लिया। इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|