इंदौर: इंदौर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,''हम इंदौर को IT हब बनाएंगे। इंदौर में अब कोई भिक्षु भीख नहीं मांगेगा| चौहान ने कहा,'',''10 साल में अपना इंदौर बेंगलुरु और हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा। यह मेरा दावा है। इसकी हमने तैयारी कर ली है। अपने जन्मदिन के दिन आप पेड़ ज़रूर लगाएं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,'''आने वाले समय में देश का आईटी हब बनाएंगे हम इंदौर को। इंदौर में अब कोई भिक्षु भीख नहीं मांगेगा| हम सबका पुर्नवास करेंगे। अब भिखारी इंदौर में नहीं होंगे| भिखारियों का नहीं दान वीरों का शहर है इंदौर, इसलिए भिक्षुक मुक्त शहर बनाएंगे हम इंदौर को।
चौहान ने कहा,''मेरे साथ संकल्प लीजिए कि आप अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे, अपने व्यवसाय, रोजगार, शिक्षा और बाकी कामों के साथ एक नया अच्छा काम जरूर करेंगे, जो इंदौर और मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाएगा। अलग-अलग एक काम अगर हमने हाथ में ले लिया तो इंदौर दुनिया का अद्भुत शहर बन जाएगा।
आंगनबाड़ी चलाना केवल सरकार का काम नहीं है। इसलिए हमने तय किया कि सरकार अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेगी लेकिन सरकार के साथ समाज भी खड़ा हो जाए। इंदौर अद्भुत शहर तो है, मैं आज आप को वचन देता हूं की आप सब के सहयोग से दुनिया का सबसे अच्छा शहर इंदौर को बना दिया जाएगा।