मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

ईशान मसीह और काजोल दास स्टारर म्युज़िक वीडियो "तोता तोता" हुआ लॉन्च

मुंबई (अनिल बेदाग) : सोशल मीडिया स्टार ईशान मसीह और काजोल दास स्टारर म्युज़िक वीडियो "तोता तोता" मुम्बई के अजूरो एनएक्स क्लब में भव्य रूप से लांच किया गया, जिसकी डायरेक्टर सुषमा सुनाम हैं। मर्लिन मैज…

ईशान मसीह और काजोल दास स्टारर म्युज़िक वीडियो "तोता तोता" हुआ लॉन्च
ईशान मसीह और काजोल दास स्टारर म्युज़िक वीडियो "तोता तोता" हुआ लॉन्च | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : सोशल मीडिया स्टार ईशान मसीह और काजोल दास स्टारर म्युज़िक वीडियो "तोता तोता" मुम्बई के अजूरो एनएक्स क्लब में भव्य रूप से लांच किया गया, जिसकी डायरेक्टर सुषमा सुनाम हैं। मर्लिन मैजिक एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने इस डांस नम्बर सांग के प्रोड्यूसर अभिनव श्रीवास्तव हैं। गाने के गीतकार संगीतकार सावन कुमार और गायक रॉकिंग सावन कुमार हैं।

तोता तोता के लॉन्च पर एल्बम से जुड़ी पूरी टीम के साथ अभिनव श्रीवास्तव के गुरुजी नीरज शर्मा, नीरज श्रीधर, जैनब पत्रा सहित कई सोशल मीडिया इनफ्लूएनसर और गेस्ट्स उपस्थित थे. एक शानदार केक काटकर इस सांग लांच का जश्न मनाया गया। ईशान मसीह और काजोल दास के साथ साथ डायरेक्टर सुषमा सुनाम ने भी इस गाने पर खूब डांस किया।  

प्रोड्यूसर अभिनव श्रीवास्तव के बड़े भाई नीरज शर्मा विशेष रूप से यहां मौजूद थे। नीरज शर्मा कई रिएलिटी शोज के प्रोड्यूसर हैं और अभिनव श्रीवास्तव उन्हें गुरुजी मानते हैं जिन्होंने अभिनव को निर्माता बनने मे काफी स्पोर्ट किया।

डायरेक्टर सुषमा सुनाम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जैसे ही उन्होंने तोता तोता गीत सुना उन्हें लगा कि यह बहुत चलने वाला गाना है। ईशान और काजोल दास ने इस मे ग़ज़ब का अभिनय और डांस किया है। 

प्रोड्यूसर अभिनव श्रीवास्तव भी इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होने कहा कि ईशान को जब यह गाना करने को कहा तो वह तुरन्त तैयार हो गए। उन्होने पूरी एनर्जी से इस मे डांस किया है। य़ह पैप्पी नम्बर है जिसपर लोग झूमने नाचने वाले हैं। इसके बाद मैं ईशान और जैनब के साथ एक जबर्दस्त वीडियो प्रोड्यूस करने जा रहा हूं।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जून 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 जून 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।