मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का पेपर लीक: ईटानगर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, पथराव...लाठी चार्ज'; राजधानी में धारा 144 लागू

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश): अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर ईटानगर में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित कर…

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का पेपर लीक: ईटानगर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, पथराव...लाठी चार्ज'; राजधानी में धारा 144 लागू
अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का पेपर लीक: ईटानगर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, पथराव...लाठी चार्ज'; राजधानी में धारा 144 लागू | फ़ोटो: TVL News

ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश): अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर ईटानगर में विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठी चार्ज करना पड़ा। इस दौरान पथराव भी हुआ है| वहीँ,अरुणाचल प्रदेश सरकार ने APPSC पेपर लीक मामले को CBI को ट्रांसफर कर दिया है| अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण भी रद्द कर दिया है|



अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (APPSC) के पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर आज रात 12 बजे तक ईटानगर राजधानी क्षेत्र में CrPC की धारा 144 लागू की गई है।



आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) चुखु आपा ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठी चार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा। झड़प के दौरान चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। ईटानगर राजधानी क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।




अरूणाचल प्रदेश CM पेमा खांडू ने कहा कि,''अरूणाचल प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तनाव देखने को मिल रहा है। लोक सेवा आयोग में हुए घोटाले के चलते ये स्थिति देखने को मिल रही है। पेपर लीक का मुद्दा आया है, हम इसे लेकर बहुत गंभीर है। हमने इस मामले को CBI को ट्रांसफर कर दिया है|



पेमा खांडू ने कहा कि,'हम आपके (छात्रों)  द्वारा दिए गए सभी 13 बिंदुओं को सुनने के लिए तैयार हैं। इस पर पहले भी गृह मंत्री से चर्चा हुई थी और मैं अपने स्तर पर एक बार फिर इस पर चर्चा करने को तैयार हूं। हमारी सरकार सबकी सुनती है| हमने सदस्यों और अध्यक्ष (अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग) का शपथ ग्रहण रद्द कर दिया है। 18 फरवरी को मैं पैन-अरुणाचल संयुक्त संचालन समिति के सदस्यों को आमंत्रित करता हूं कि सभी हितधारक जो भी इसमें भाग लेना चाहते हैं, उनका सुबह 11 बजे सिविल सचिवालय में स्वागत है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।