मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पत्नी व बेटी से मिलने ससुराल आए युवक को 'ससुर और साले' ने पेट्रोल डालकर जलाया

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में पत्नी-बेटी से मिलने ससुराल गए एक युवक को ससुर और साले ने पेट्रोल डालकर जला दिया। जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया.., जिसे इलाज के लिए अस्पताल मे…

पत्नी व बेटी से मिलने ससुराल आए युवक को 'ससुर और साले' ने पेट्रोल डालकर जलाया
पत्नी व बेटी से मिलने ससुराल आए युवक को 'ससुर और साले' ने पेट्रोल डालकर जलाया | फ़ोटो: TVL News

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र में पत्नी-बेटी से मिलने ससुराल गए एक युवक को ससुर और साले ने पेट्रोल डालकर जला दिया। जिससे युवक बुरी तरह से झुलस गया.., जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया|  दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज करते हुए पनागर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



पनागर पुलिस ने बताया कि रिठौरी खमरिया निवासी अमर चौधरी (27) की शादी पनागर के इमलई में मिलन चौधरी की बेटी मनीषा से एक साल पहले हुई थी। उनकी एक माह की बेटी नव्या है। 



13 अप्रैल को साला चरन्नीलाल चौधरी अपनी बहन मनीषा और भांजी नव्या की विदाई कर इमलई ले गया। 17 को उसकी पत्नी मनीषा का फोन आया। अमर ने पूछा कि तीन दिन तक उससे बात नहीं की, तो मनीषा बोली कि तुम लड़ाई-झगड़ा करते हो, इसलिए पापा ने बात करने से रोका था।



22 अप्रैल को अमर दोपहर में चचेरे भाई राजेश चौधरी, मां रत्तो बाई, बुआ शकुन चौधरी के साथ इमलई ससुराल गया। वहां ससुर मिलन और साला चरन्नीलाल ने पत्नी व बेटी को साथ भेजने से मना कर दिया। अमर को उसकी बेटी नव्या से मिलने भी नहीं दिया। बोले कि चार रिश्तेदारों के सामने लिखा-पढ़ी करने के बाद ही विदा करेंगे। इसके बाद सभी वापस चले गए।



अमर को ये बात नागवार लगी। उसे अपनी ही बेटी से नहीं मिलने दिया गया था। शाम को वह बाइक उठाया और फिर इमलई ससुराल पहुंच गया। आंगन में ससुर मिलन व साला चरन्नीलाल मिले। उसे देखते ही दोनों आक्रोशित हो गए। फिर वापस आने की वजह पूछी। अमर ने बताया कि वह बेटी नव्या से मिलने आया है, फिर चला जाएगा। मिलन ने उसे पकड़ लिया और साला ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों से घिरा वह छत की ओर भागा।




पत्नी व सरहज ने बचाया

छत पर अमर की पत्नी मनीषा और सरहज ने बोरा डालकर आग बुझाई। उसी समय उसके मोबाइल पर भाभी रीतू का फोन आया। सरहज ने बात कर घटना के बारे में बताया। उसका भाई दिप्पू चौधरी, राजेश और गांव के अखिलेश ठाकुर पहुंचे। बाइक से उसे पनागर अस्पताल लेकर गए। अस्पताल से पनागर थाने को सूचना मिली थी। अस्पताल में अमर ने पुलिस को बयान में आपबीती सुनाई। पनागर पुलिस ने आरोपी ससुर मिलन (58) और साला चरन्नीलाल (29) के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।