मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जबलपुर : ट्रेन के पहिए में युवक ने किया खतरनाक सफर,

Jabalpur. जबलपुर। रेलवे सुरक्षा और सतर्कता के तमाम उपायों के बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक तरीके से सफर करने से भी नहीं चूकते. ऐसा ही एक मामला जबलपुर में सामने आया है जहां एक युवक ने…

जबलपुर : ट्रेन के पहिए में युवक ने किया खतरनाक सफर,
जबलपुर : ट्रेन के पहिए में युवक ने किया खतरनाक सफर, | फ़ोटो: TVL News

Jabalpur. जबलपुर। रेलवे सुरक्षा और सतर्कता के तमाम उपायों के बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक तरीके से सफर करने से  भी नहीं चूकते. ऐसा ही एक मामला जबलपुर में सामने आया है जहां एक युवक ने ट्रेन के नीचे बनी ट्रॉली में छुपकर 250 किलोमीटर का सफर तय किया.है


  बोगी की चेकिंग के दौरान जबलपुर में जब रेल कर्मचारियों की नजर पड़ी तो उन सब के  होश उड़ गए. उसे निकालकर आरपीएफ के हवाले किया गया जहां उससे पूछताछ की जा रही है. यह घटना पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 12149 की है. एक युवक ट्रेन के एसी-4 कोच के नीचे लगी ट्रॉली में छुपा हुआ था.


 तंग जगह में उसने इटारसी स्टेशन से जबलपुर तक का सफर किया. जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन पर पहुंची और रेलवे कर्मी ट्रेन की जांच कर रहे थे, तब उनकी नजर ट्रॉली में छुपे इस युवक पर पड़ी. उसने इसी हालत में 250 किमी का सफर किया


रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों ने ट्रेन की रोलिंग और अंडर गियर की नियमित जांच के दौरान युवक को देखा. युवक को ऐसी स्थिति में देखकर सभी  लोग हैरान रह गए.


 उस युवक को वहां से निकालकर उसे पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया गया. आरपीएफ ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.



रेलवे अधिकारी और सुरक्षा बल इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया. पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि "यह घटना रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. रेलवे सुरक्षा बल मामले की जांच कर रही है 


और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षित और वैध तरीके से  ही यात्रा करें. इस तरह के खतरनाक प्रयास न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि रेलवे संचालन को भी बाधित कर सकते हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।