मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

राजस्थान सरकार ने एथलीटों के लिए सरकारी नौकरी में 2% आरक्षण की घोषणा की, कोच और खिलाड़ियों के लिए पेंशन भी...

जयपुर: राजस्थान सरकार ने एथलीटों के लिए सरकारी नौकरी में 2% आरक्षण की घोषणा की। 229 प्रतिभावान खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के साथ कोच और खिलाड़ियों के लिए पेंशन का भी प्रावधान किया। सरकार ने…

राजस्थान सरकार ने एथलीटों के लिए सरकारी नौकरी में 2% आरक्षण की घोषणा की, कोच और खिलाड़ियों के लिए पेंशन भी...
राजस्थान सरकार ने एथलीटों के लिए सरकारी नौकरी में 2% आरक्षण की घोषणा की, कोच और खिलाड़ियों के लिए पेंशन भी... | फ़ोटो: TVL News

जयपुर: राजस्थान सरकार ने एथलीटों के लिए सरकारी नौकरी में 2% आरक्षण की घोषणा की। 229 प्रतिभावान खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के साथ कोच और खिलाड़ियों के लिए पेंशन का भी प्रावधान किया। सरकार ने अंतराष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशी को बढ़ाकर 3 करोड़ रु. किया।



सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,राज्य सरकार ने खेल एवं खिलाड़ियों के हित में लगातार निर्णय लिए हैं। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को 2 प्रतिशत आरक्षण, 229 प्रतिभावान खिलाड़ियों को आउट आफ टर्न नौकरी देने के साथ ही कोच और खिलाड़ियों के लिए पेंशन का भी प्रावधान कर दिया है|



सीएम अशोक गहलोत ने बूंदी के नैनवां में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के समापन समारोह को सम्बोधित किया। राज्य में आयोजित हो रहे राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक अपने आप में एक अनूठी पहल है। इससे प्रदेश की ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिला है।



सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, हमारा प्रयास है ओलम्पिक,एशियाड, कॉमनवेल्थ खेलों जैसी  प्रतिस्पर्द्धाओं में देश के खिलाड़ी बड़ी संख्या में मेडल लेकर आएं।प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने,उनको राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्द्धाओं हेतु तैयार करने में राज्य सरकार की यह पहल बड़ी भूमिका निभाएगी



सीएम अशोक गहलोत ने बूंदी के देई अस्पताल में बेडों की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 करने की घोषणा की। साथ ही नैनवां में कृषि गौण मण्डी के लिए 50 बीघा भूमि के आवंटन की भी घोषणा की।



सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि,'राज्य सरकार खेल व खिलाड़ियों के हित में प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।  किसी भी देश के विकास के लिए सामाजिक समरसता का होना आवश्यक है। अशांति व उपद्रव के बीच प्रगति संभव नहीं है। प्रधानमंत्री को सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे के लिए देश के नाम अपील करनी चाहिए। अशोक गहलोत ने कहा कि, देश के विभिन्न भागों में आज लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकारें अस्थिरता का सामना कर रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए इस प्रवृति पर रोक लगनी चाहिए।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 19 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।