जयपुर: भारत में कोरोनावायरस लगातार अपना कहर बरपा रहा है| पहली लहर के मुकाबले देश में दूसरी कोरोना लहर ज्यादा खतरनाक दिख रही है| इस बीच राजस्थान में वेंटिलेटर को लेकर बड़ी शिकायत सामने आ रही है| बताया जा रहा है,''केंद्र की ओर से राजस्थान में भेजे गए 1000 वेंटिलेटर 2 ढ़ाई घंटा भी नहीं चल पा रही है,जिससे राज्य सरकार की दिक्कतें बढ़ा दी है|
राजस्थान सरकार ने बताया,''केंद्र ने हमें 1000 वेंटिलेटर भेजे, हमने उन्हें स्थापित किया लेकिन वे 2-2.5 बजे के भीतर ही काम करने बंद कर दिए। समीक्षा बैठक में सीएम ने इस मुद्दे को उठाया, यह बताया गया कि केंद्र को इसकी सूचना दी जानी चाहिए। हमने उन्हें सूचित किया। इसमें कोई राजनीति नहीं है, हम उन्हें एक दोष के बारे में बता रहे हैं|
राजस्थान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा'',केंद्र सरकार ने हमें 1000 वेंटिलेटर भेजे। लेकिन वेंटिलेटर ने 2-2.5 घंटे में काम करना बंद कर दिया। CM की समीक्षा बैठक में वेंटिलेटर का मुद्दा सामने आया और हमें सरकार को इस मुद्दे से अवगत कराने को कहा गया। जिसके बाद हमने अवगत कराया।इसमें कोई राजनीति नहीं है|